इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की उसके बाद मीडिया से रूबरू हुए। अभय ने कांग्रेस-आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने आप को निशाने पर लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे घातक पार्टी है। वहीं कांग्रेस का उपहास करते हुए उन्होंने कहा कि जिले का संगठन बनाने के लिए भी खुद राहुल गांधी को आना पड़ा, बावजूद इसके अभी तक संगठन नहीं खड़ा कर पाए।
India News (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की उसके बाद मीडिया से रूबरू हुए। अभय ने कांग्रेस-आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने आप को निशाने पर लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे घातक पार्टी है। वहीं कांग्रेस का उपहास करते हुए उन्होंने कहा कि जिले का संगठन बनाने के लिए भी खुद राहुल गांधी को आना पड़ा, बावजूद इसके अभी तक संगठन नहीं खड़ा कर पाए।
हालांकि राहुल गांधी ने 30 जून की डेडलाइन तय की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने आप को हरियाणा का बेटा बताता है, मगर जब एसवाईएल का पानी देने की बात आती है तो वो हरियाणा को पानी नहीं देता। अभय चौटाला ने हरियाणा के कृषि मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनका दिमाग क्या घुटनों में है, जो किसानों को यूरिया पोर्टल पर देने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था और नशे का कारोबार बढ़ा है। सरकार आज तक नशे के खिलाफ कोई मुहिम नहीं खड़ी कर पाई। आज प्रदेश में हत्या की जा रही है फिरौती मांगी जा रही है।
इनेलो पार्टी ने प्रदेश सरकार के गलत फैसलों हमेशा विरोध किया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि हमने हरियाणा को 3 जोन में बांटा है। इससे पहले हिसार ओर गुरुग्राम जोन की बैठक हो चुकी है और आज कुरुक्षेत्र जोन की बैठक हो रही है 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल का जन्मदिन मनाना है। इसको लेकर कैथल में एक बड़ी बैठक होगी और उसमें फैसला किया जाएगा की हरियाणा प्रदेश के कौन से जिले में किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल की जयंती मनानी है।
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…