<
Categories: हरियाणा

ACB ने गोहाना सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल को एक व्यापारी से रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

हरियाणा के सोनीपत जिले में गोहाना सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल बलराम को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल बलराम ने किसी काम की एवज में व्यापारी से रिश्वत की मांग की थी।

India News (इंडिया न्यूज), Head Constable Arrested Taking Bribe : हरियाणा के सोनीपत जिले में गोहाना सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल बलराम को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल बलराम ने किसी काम की एवज में व्यापारी से रिश्वत की मांग की थी। 

अधिकारियों ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया

जिसके बाद व्यापारी ने इस बारे एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचित किया। इस सूचना के बाद अधिकारियों ने तुरंत जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी ने गोहाना पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया और विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कई पहलुओं से जाँच शुरू

ACB ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ने कई पहलुओं से जाँच शुरू कर दी है। ACB जाँच कर रही है कि कहीं आरोपी  हेड कॉन्स्टेबल बलराम के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी इस रैकेट में शामिल तो नहींआरोपी हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST