<
Categories: हरियाणा

हिसार की महिला से पानीपत में दुष्कर्म का आरोप, आरोपी युवक ने दी धमकी – अगर बात नहीं की तो वीडियो वायरल कर दूंगा

पानीपत में हिसार की एक महिला ने पानीपत में एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह शिकायत हिसार थाने में दर्ज करवाई हैं जिससे हिसार थाना पुलिस ने पानीपत पुलिस को जीरो एफआईआर भेज दी है और पानीपत पुलिस ने शिकायत दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 13 साल पहले हिसार के एक युवक से शादी हुई थी। शादी से उसके दो बच्चे हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Hisar’s Woman Raped In Panipat : पानीपत में हिसार की एक महिला ने पानीपत में एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह शिकायत हिसार थाने में दर्ज करवाई हैं जिससे हिसार थाना पुलिस ने पानीपत पुलिस को जीरो एफआईआर भेज दी है और पानीपत पुलिस ने शिकायत दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 13 साल पहले हिसार के एक युवक से शादी हुई थी। शादी से उसके दो बच्चे हैं। 

दो साल से अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही

वह पिछले दो साल से अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही है। दो साल पहले महिला की पानीपत के एक गांव के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हो गई थी जिसके बाद दोनों आपस में फोन पर बातें करने लगे। दोनों में कुछ समय के बाद दोस्ती हो गई और युवक ने महिला को मिलने के लिए पानीपत बुलाया। वह 12 फरवरी 2024 को युवक से मिलने के लिए पानीपत आई। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवक उससे होटल में ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म करते हुए उसकी वीडियो बना ली।

धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा

वहीं जाते समय युवक ने महिला को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। उसके बाद भी युवक महिला के पास बार-बार फोन करता रहा और कहता था कि उसके पास वीडियो हैं। अगर बात नहीं की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। उसके बाद उससे फिर से पानीपत बुलाया और शादी करने का लालच देकर दुष्कर्म किया। वहीं पर महिला ने उससे रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है महिला ने बताया कि युवक ने जबरदस्ती उससे लाखों रुपये भी लिए। वह 2025 में महिला वापस हिसार लौट गई। उसके बाद भी युवक उससे ब्लैकमेल करता रहा। मामले में शिकायत के आधार पर पानीपत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST