<
Categories: हरियाणा

अंबाला एयरपोर्ट उड़ान भरने को तैयार, मंत्री विज बोले – एयरपोर्ट शहर के बीच होने से लोगों को फायदा, कई राज्यों व शहरों से एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में तैयार किया गया घरेलू एयरपोर्ट केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बना है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री द्वारा ही घरेलू एयरपोर्ट निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि प्रदान की गई थी, इसलिए उनके द्वारा रक्षा मंत्री से अम्बाला एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आग्रह किया गया है जिसे रक्षामंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij Visited Ambala Airport : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में तैयार किया गया घरेलू एयरपोर्ट केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बना है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री द्वारा ही घरेलू एयरपोर्ट निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि प्रदान की गई थी, इसलिए उनके द्वारा रक्षा मंत्री से अम्बाला एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आग्रह किया गया है जिसे रक्षामंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बना अम्बाला एयरपोर्ट, उद्घाटन करने का आग्रह रक्षा मंत्री ने सहर्ष स्वीकारा
  • अंबाला एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार, कुछ अधिकारियों के आदेश हुए, ड्यूटी पर तैनात, शेष स्टाफ जल्द तैनात होगा
  • शुरुआती चरण में अंबाला से तीन एयरलाइन ऑपरेट करेगी, अन्य एयरलाइन भी अम्बाला से फ्लाइट ऑपरेट करने की इच्छा
  • अम्बाला एयरपोर्ट शहर के बीच होने से लोगों को फायदा, कई राज्यों व शहरों से एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी
  • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला एयरपोर्ट का निरीक्षण किया व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

रक्षामंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को उद्घाटन के लिए पत्र लिखा

अब उन्होंने रक्षामंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को उद्घाटन के लिए पत्र लिखा है ताकि 15 अगस्त के आसपास तिथि तय कर इसका उद्घाटन हो सके। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज आज अम्बाला एयरपोर्ट पर निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार है, एविएशन विभाग द्वारा भी दो मुख्य अधिकारियों के आर्डर कर दिए है और शेष स्टाफ भी जल्द तैनात होगा। 

Minister Anil Vij 1

हरियाणा सरकार एयरपोर्ट एविएशन विभाग को हैंडओवर करेगा, प्रक्रिया पूरी

एयरपोर्ट को लेकर एमओयू हो चुका है, हरियाणा सरकार एयरपोर्ट एविएशन विभाग को हैंडओवर करेगा, जिसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। एयरपोर्ट स्टाफ व अधिकारियों के लिए कमरे बना दिए गए हैं। यहां एक्सरे मशीनें है उन्हें सिक्योरिटी स्टाफ चेक कर चुका है, यहां फर्नीचर भी आ चुका है, रिफ्रेशमेंट के भी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एक बार एयरपोर्ट की फाइनल पेंट कोटिंग दस दिनों के भीतर कर दी जाए ताकि इसका उद्घाटन हो सके।

तीन एयरलाइन अम्बाला से ऑपरेट करेंगी

विज ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने तीन एयरलाइन का जिक्र किया है जिसमें अम्बाला से ऑपरेट करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पत्र में यह भी लिखा है कि कुछ और एयरलाइन भी अम्बाला से अपनी फ्लाइट चलाना चाहती है। उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट अम्बाला से अयोध्या, अम्बाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू व अंबाला से श्रीनगर की होगी। उन्हें उम्मीद है कि अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट यहां से उपलब्ध होगी।

Minister Anil Vij 2

शहर के बीचों-बीच अम्बाला एयरपोर्ट, कई राज्यों के लोग यहां आसानी से पहुंचेंगे

विज ने कहा कि अम्बाला छावनी एक जंक्शन है जहां से अलग-अलग शहरों से ट्रेनें व बसें आती जाती है। मोहाली एयरपोर्ट जाना मुश्किल है क्योंकि बीच में कई ट्रेफिक लाइटें पड़ती है और आमतौर पीक समय पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। मगर अम्बाला एयरपोर्ट तक आना आसान है जोकि जीटी रोड के ठीक साथ लगता है।

अम्बाला के साथ हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जीटी रोड पर बसे शहर, अम्बाला के साथ लगते कैथल, जींद से भी यहां एयरपोर्ट तक आना बेहद आसान है। शायद हिंदुस्तान का अम्बाला पहला एयरपोर्ट है जोकि शहर के बीच में है। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी एयरपोर्ट शहर से बाहर है। अम्बाला एयरपोर्ट की एक खासियत और भी है कि महज दो किलोमीटर की दूरी पर यहां रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड स्थित है। 

सभी कार्य दस दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए

इससे पहले, निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एयरपोर्ट का निरीक्षण करते हुए पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ व अन्य विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट में स्टाफ के कार्यालयों का निर्माण अंतिम चरणों में है जोकि आगामी दस दिनों के भीतर पूरा किया जाए।

उन्होंने बताया कि स्टाफ के बैठने के लिए एयरपोर्ट में अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, अन्य कार्य भी उन्होंने आगामी दस दिनों में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम अम्बाला छावनी को भी निर्देश दिए कि एयरपोर्ट से सम्बन्धित जो भी शेष कार्य हैं उन्हें तीव्रता से करवाने के दृष्टिगत इसकी निगरानी करें। 

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST