<
Categories: हरियाणा

अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले – कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन बना रही, कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी, जबकि कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता है और कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन को बना रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है और पाकिस्तान के नेता गीदड़भभकी बयानबाजी कर रहे है लेकिन भारत पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों में नहीं आना वाला है।

India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij Taunts Congress : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी, जबकि कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता है और कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन को बना रही है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है और पाकिस्तान के नेता गीदड़भभकी बयानबाजी कर रहे है लेकिन भारत पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों में नहीं आना वाला है। विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा कांग्रेस के 11 सालों बाद राज्य में बनाए गए संगठन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

कांग्रेस में घी एजेंसी बांटने जैसी कवायद की जाती

विज ने कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में पहले मण्डल के चुनाव होते है, फिर जिले के चुनाव होते हैं और फिर प्रदेश के चुनाव होते है और उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव होते है। लेकिन कांग्रेस में घी एजेंसी बांटने जैसी कवायद की जाती है जैसे कि ऊपर से पहले नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है, फिर स्टेट स्तर पर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है और फिर जिला स्तर के बनाए जाते हैं क्योंकि अब कांग्रेस ने अपने जिला स्तर के अध्यक्ष बना दिए है और अब ये स्थानीय स्तर पर बनाएंगें। 

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए

पाकिस्तान की ओर से सिंधु के पानी के संबंध में दिए जाने वाले बयानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों में भारत नहीं आने वाला है। श्री विज ने कहा कि पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है क्योंकि वहां पर खाने-पीने को नहीं हैं, महंगाई बहुत ही ज्यादा है तथा अन्य कई मसलें पाकिस्तान में लगातार चल रहे है। इन मसलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के नेता अपनी कुर्सी को बचाए रखने और अपनी जनता को शांत करने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे है। इसी  प्रकार, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए है और पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए होश में लाया गया है। 

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST