<
Categories: हरियाणा

‘केंद्र सरकार ने माना कैंसर फैला रही घग्गर नदी’…..कांग्रेस सांसद सैलजा ने लोकसभा में उठाया हरियाणा में कैंसर का गंभीर मुद्दा

सांसद कुमारी सैलजा ने लोकसभा में हरियाणा में कैंसर का गंभीर मुद्दा उठाया तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी अपने जवाब में माना कि हरियाणा में घग्गर नदी के प्रदूषित जल कैंसर फैला रही है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा के कैंसर के जो आंकड़े दिए है वे विश्वसनीय नहीं लगते क्योंकि घग्गर नदी के साथ लगते कई गांव ऐसे है जहां हर घर में कैंसर रोगी है। साथ ही जो एसटीपी दिखाई गए है क्या वे चालू है या नहीं ये नहीं बताया गया है।

India News (इंडिया न्यूज), Congress MP Selja : सांसद कुमारी सैलजा ने लोकसभा में हरियाणा में कैंसर का गंभीर मुद्दा उठाया तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी अपने जवाब में माना कि हरियाणा में घग्गर नदी के प्रदूषित जल कैंसर फैला रही है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा के कैंसर के जो आंकड़े दिए है वे विश्वसनीय नहीं लगते क्योंकि घग्गर नदी के साथ लगते कई गांव ऐसे है जहां हर घर में कैंसर रोगी है। साथ ही जो एसटीपी दिखाई गए है क्या वे चालू है या नहीं ये नहीं बताया गया है।

हरियाणा में कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा की ओर से कहा गया है कि हरियाणा में कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या और उपचार सुविधाओं की स्थिति को लेकर लोकसभा में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से कई अहम सवाल पूछे। कुमारी सैलजा ने अपने प्रश्न में हरियाणा में कैंसर मरीजों की संख्या, विशेष कैंसर वार्डों की उपलब्धता, घग्गर नदी के प्रदूषित जल से कैंसर फैलने की संभावना, नदी की सफाई की योजना और बीपीएल परिवारों के लिए विशेष सहायता के बारे में जानकारी मांगी।  उनके प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पानी में सीसा, लोहा और एल्युमिनियम की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई

2019 में 1468 मामले, 2020 में 1536, 2021 में 15802022 में 1630 और – 2023 में 1678 मामले दर्ज किए गए। आईसीएमआर और सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, घग्गर नदी का पानी पीने और नहाने के लिए अनुपयुक्त है। पानी में सीसा, लोहा और एल्युमिनियम की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य खतरे, विशेषकर कैंसर का खतरा, बढ़ रहा है। हरियाणा के हिसार, करनाल, नूंह, सोनीपत और रोहतक के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, भदसा (झज्जर) और अंबाला छावनी में अटल कैंसर केयर सेंटर में आधुनिक उपकरणों के साथ इलाज की सुविधा दी जा रही है। बीपीएल परिवारों के लिए इलाज या तो नि:शुल्क या रियायती दर पर उपलब्ध है।  

सफाई और उपचार सुविधाओं में तेजी से सुधार करने की आवश्यकता

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और सरकार को कैंसर से बचाव, प्रदूषित जल की सफाई और उपचार सुविधाओं में तेजी से सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि घग्गर नदी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। केंद्र सरकार की ओर से जवाब में कहा गया है कि गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम एनपी एनसीडी  हरियाणा के सभी 22 जिलों में लागू किया जा रहा है।

हरियाणा के लिए आगे 05 डे केयर कैंसर केंद्रों को मंजूरी दी गई

एनपी एनसीडी के अंतर्गत, 22 जिला एनसीडी  क्लीनिक, 157 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनसीडी क्लिनिक और 05 जिला कैंसर देखभाल केंद्र पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में क्रियाशील हैं। हरियाणा के लिए आगे 05 डे केयर कैंसर केंद्रों को मंजूरी दी गई है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी )/प्रदूषण नियंत्रण समितियों के साथ समन्वय में राष्ट्रीय जल गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम स्थापित किया है। इसके तहत नदी घग्गर की निगरानी पंजाब में 18 स्थानों और हरियाणा में 9 स्थानों पर की जाती है।  

सांसद ने कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर

पंजाब और हरियाणा राज्यों में नदी घग्गर की जल गुणवत्ता के विश्लेषण से पता चला है कि यह नदी प्राथमिक जल गुणवत्ता मानदंडों के अनुरूप नहीं है और स्नान के लिए उपयुक्त नहीं है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे पेयजल के लिए अनुपयुक्त पाया। सांसद ने कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है और सरकार को कैंसर से बचाव, प्रदूषित जल की सफाई और उपचार सुविधाओं में तेजी से सुधार करने की आवश्यकता है। सांसद ने जोर देकर कहा कि घग्गर नदी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST