<
Categories: हरियाणा

करनाल में नशा विरोधी मुहिम सफल, 91% मामलों में सजा, सिर्फ 7 माह में 50 दोषियों को सजा, डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी बोले- नशे का कारोबार मतलब सीधा जेल

करनाल के जिला न्यायवादी डॉ. पंकज सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने एवं समाज को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से नशा कानूनों को सख्ती से लागू कर रही है। इस दिशा में एनडीपीएस एक्ट के तहत जनवरी से जुलाई 2025 तक करनाल जिले में नशा संबंधी मामलों में 91 प्रतिशत सजा सुनाई गई है।

प्रवीण वालिया-करनाल, Anti-drug Campaign Successful In Karnal : करनाल के जिला न्यायवादी डॉ. पंकज सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने एवं समाज को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से नशा कानूनों को सख्ती से लागू कर रही है। इस दिशा में एनडीपीएस एक्ट के तहत जनवरी से जुलाई 2025 तक करनाल जिले में नशा संबंधी मामलों में 91 प्रतिशत सजा सुनाई गई है।

  • नशा संबंधी मामलों की तेज सुनवाई के लिए बनी स्पेशल कोर्ट
  • स्कूल-कॉलेजों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

सैशन कोर्ट में 55 केसों का निपटारा – 50 में सजा, 5 में बरी

डॉ. सैनी ने बताया कि जनवरी से जुलाई 2025 तक नशा संबंधी मामलों में सैशन कोर्ट ने कुल 55 मामलों का निपटारा किया, जिनमें से 50 मामलों में आरोपियों को सजा सुनाई गई, जबकि 5 मामलों में आरोपियों को बरी किया गया। इन मामलों में दोषियों से अफीम, गांजा, चरस और स्मैक जैसी नशीली पदार्थों की अधिक मात्रा बरामद की गई थी।

करनाल में बनी नशा संबंधी स्पेशल कोर्ट

नशा संबंधी मामलों की सुनवाई तेजी से करने के लिए चार महीने पहले करनाल में एक स्पेशल कोर्ट की स्थापना की गई है। इस कोर्ट में केवल उन मामलों की सुनवाई की जाती है, जिनमें आरोपियों से नशीले पदार्थों की अधिक मात्रा बरामद होती है। इससे ट्रायल की प्रक्रिया तेज हुई है और दोषियों को शीघ्र सजा मिल रही है।

छात्रों और जनता को किया जा रहा है जागरूक

जिला न्यायवादी ने बताया कि नशा संबंधी मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक माह उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाती है। इसमें पुलिस विभाग, जिला न्यायवादी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, ड्रग कंट्रोल अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, नोडल अधिकारी और एचएसएनसीबी करनाल के अधिकारी शामिल होते हैं।
इन बैठकों में उपायुक्त द्वारा समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने और जनता को नशे की बुराइयों से अवगत कराने के निर्देश दिए जाते हैं।

नशे के कारोबारियों को सख्त संदेश

डॉ. सैनी ने कहा कि सरकार और उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले को नशा मुक्त बनाने का प्रयास लगातार जारी है। सरकारी वकीलों द्वारा कोर्ट में गवाहों और सबूतों को मजबूती से पेश किया जाता है, ताकि आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि कड़ी सजा के प्रावधानों से नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को यह स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि इस धंधे में शामिल होना सीधा सलाखों के पीछे पहुंचना है।

Recent Posts

Earthquake: उत्तराखंड के बागेश्वर में फिर भूकंप के झटके, 3.5 तीव्रता से हिली धरती, लोग घरों से निकले बाहर

Bageshwar Earthquake: रविवार सुबह उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.…

Last Updated: April 5, 2026 13:03:32 IST

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.5 की तीव्रता से कांपी धरती

Begeshwar Earthquake: उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के…

Last Updated: April 5, 2026 13:01:04 IST

मुंबई में विराट-अनुष्का का लग्जरी आशियाना, अंदर की डिजाइन और सेटअप के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं,आज…

Last Updated: April 5, 2026 12:41:04 IST

मुंबई में विराट-अनुष्का का लग्जरी आशियाना, अंदर की डिजाइन और सेटअप के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं,आज…

Last Updated: April 5, 2026 12:40:14 IST

LSG vs SRH: लखनऊ या हैदराबाद? हेड-टू-हेड मुकाबले में किसका पलड़ा भारी; आज कौन मारेगा बाजी

LSG vs SRH head to head: इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ और हैदराबाद के…

Last Updated: April 5, 2026 12:36:27 IST

आयुष्मान कार्ड यूजर्स ध्यान दें! घर के पास किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, इन आसान स्टेप्स में लगाएं पता

कई बार कुछ कार्ड धारकों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके आसपास कौन-कौन से…

Last Updated: April 5, 2026 12:34:50 IST