शिक्षक दिवस के अवसर पर आर्य पी. जी. कॉलेज पानीपत में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की हरियाणा महिला इकाई द्वारा आयोजित गुरु वंदन- सम्मान समारोह - 2025 कार्यक्रम में विक्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इतिहास प्रवक्ता बलकार सिंह को बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बलकार सिंह को शिक्षा क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। बलकार सिंह पिछले 15 वर्षों से विक्टर स्कूल में कार्यरत हैं तथा विद्यार्थियों के निरंतर विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं।
India News (इंडिया न्यूज), Best Teacher Award- 2025 : शिक्षक दिवस के अवसर पर आर्य पी. जी. कॉलेज पानीपत में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की हरियाणा महिला इकाई द्वारा आयोजित गुरु वंदन- सम्मान समारोह – 2025 कार्यक्रम में विक्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इतिहास प्रवक्ता बलकार सिंह को बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बलकार सिंह को शिक्षा क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।
बलकार सिंह पिछले 15 वर्षों से विक्टर स्कूल में कार्यरत हैं तथा विद्यार्थियों के निरंतर विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। बलकार सिंह ने तीन विषयों में एम. ए की डिग्री के साथ बी. एड. की हुई है। चयन समिति ने अध्यापकों के ओवरआल रिकॉर्ड को देखकर उन्हें इस सम्मान के लिए चुना। प्राइवेट स्कूल के 55 व सरकारी स्कूल 45 अध्यापकों को इस सम्मान से नवाजा गया। प्रवक्ता बलकार सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि वह आज जिस भी मुकाम पर हैं, उसमें उनके विद्यार्थियों का योगदान सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि सही मायने में उनके विद्यार्थी ही उनकी ताकत हैं। किसी भी शिक्षक के लिए उसके विद्यार्थियों की सफ़लता ही उसकी असली सफ़लता होती है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने 25 विद्यार्थियों का एक ग्रुप बना रखा है, जिसमें वह हर रविवार को अपने ट्यूशन कार्यस्थल पर वर्तमान में चल रहे ज्वलंत विषय पर परिचर्चा करते हैं। संवाद से ही किसी विद्यार्थी की प्रतिभा सामने आती है। जिस स्कूल में वह कार्यरत हैं उस स्कूल का बोर्ड परीक्षा-परिणाम हमेशा ही शानदार रहता है। पिछले वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में विक्टर स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान अर्जित किया था। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी कॉमर्स संकाय में स्कूल की छात्रा राधिका ने 485 अंक लेकर पानीपत जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया था। बलकार सिंह ने इस अवसर पर विक्टर स्कूल के मैनेजर विक्रम गांधी व बबिता सिंह का दिल से आभार व्यक्त किया।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…