भारत विकास परिषद, कृष्ण शाखा द्वारा विवेकानंद स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन शाखा अध्यक्ष अनिल मदन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे हुआ, जिसमें परिषद के 20 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। शाखा सचिव सोनिया मेहता ने कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से करवाया तथा रक्षाबंधन पर्व का सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व छात्रों को बताया।
प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Bharat Vikas Parishad : भारत विकास परिषद, कृष्ण शाखा द्वारा विवेकानंद स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन शाखा अध्यक्ष अनिल मदन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे हुआ, जिसमें परिषद के 20 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। शाखा सचिव सोनिया मेहता ने कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से करवाया तथा रक्षाबंधन पर्व का सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व छात्रों को बताया।
शाखा संरक्षक जोगिंदर मदन सिंह ने बच्चों को राखी के पर्व की सांस्कृतिक भावना से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक विचारों को साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रजनी पुरी, ज्योति अरोड़ा, सोनिया हंस एवं नीतू अरोड़ा द्वारा किया गया। राखी प्रतियोगिता में निम्नलिखित विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रथम स्थान पूजा (कक्षा VIII-B) द्वितीय स्थान: पुष्पा (कक्षा VII-A) तृतीय स्थान: काजल (कक्षा X-A) विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल और रिफ्रेशमेंट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुरेश हिंदुजाललित सुखीजाराज अरोड़ा, हर्षिता सुखीजा, रश्मि गर्ग, ममता चंद्रा बाबू, जय चंद्रा बाबू, नरेश अरोड़ा, संजय सलूजा, रजत गुप्ता एवं रजनी गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया। विद्यालय प्रशासन, सभी प्रकल्प प्रमुखों तथा बच्चों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी गई।
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…