स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो (ACB) पंचकूला द्वारा आरोपी हिमांशु वासी नारनौल (प्राईवेट व्यक्ति) को पुलिस अधिकारी (ए.एस.आई.) संदीप थाना साईबर साउथ, गुरूग्राम के नाम से शिकायतकर्ता से मांगी गई एक लाख रुपए नगद रिश्वत सहित रंगे हाथों नारनौल रेवाड़ी बाईपास से गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 28 दिनांक 30.7.2025 धारा 7, व 7ए पीसी एक्ट थाना, राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया।
India News (इंडिया न्यूज), Bribe Case : स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो (ACB) पंचकूला द्वारा आरोपी हिमांशु वासी नारनौल (प्राईवेट व्यक्ति) को पुलिस अधिकारी (ए.एस.आई.) संदीप थाना साईबर साउथ, गुरूग्राम के नाम से शिकायतकर्ता से मांगी गई एक लाख रुपए नगद रिश्वत सहित रंगे हाथों नारनौल रेवाड़ी बाईपास से गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 28 दिनांक 30.7.2025 धारा 7, व 7ए पीसी एक्ट थाना, राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय नारनौल में पेश किया गया। जानकारी मुताबिक शिकायतकर्ता ने स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि मुकदमा नम्बर 156 दिनांक 9.6.2025 धारा 318 (4), 319 बी.एन.एस. थाना साईबर क्राईम, गुरूग्राम में सुमीत व मोहित नाम के व्यक्तियों के विरूद्व दर्ज है। इस मुकदमा के तफतीश अधिकारी ए.एस.आई. संदीप का उसके पास फोन आया जिसने उसे बताया कि उसका उपरोक्त मुकदमा में नाम सामने आया है।
उसके द्वारा इस बारे अपने दोस्त हिमांशु को बताया गया। इस पर हिमांशु शर्मा द्वारा उससे कहा गया कि उसका विनोद नाम का एक पुलिस कर्मचारी जानकार है। वह इस बारे उससे बात करके उसे बताएगा। अब हिमांशु शर्मा व विनोद द्वारा उसका नाम उपरोक्त केस से हटाने के लिये मुकदमा के तफतीशी अधिकारी ए.एस.आई संदीप थाना साईबर क्राईम, गुरूग्राम से मध्यस्थता करके उससे एक लाख रुपए बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपए नगद तफतीशी अधिकारी ए.एस.आई. संदीप उपरोक्त के नाम रिश्वत राशी लेते हिमांशु शर्मा (प्राईवेट व्यकित) को रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…