<
Categories: हरियाणा

किशोरी की मौत पर बवाल : मृतका के पिता ने ‘मां और मामा’ पर लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मां के सुपुर्द किया शव

पानीपत की दलबीर कॉलोनी में माँ के साथ मामा के घर पर रह रही एक किशोरी की बीमारी के चलते मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना पिता को लगी तो उन्होंने माँ और मामा पर किशोरी का सही प्रकार से रखरखाव न करने का आरोप लगाकर नागरिक अस्पताल में हंगामा कर दिया। मामले की सूचना किला थाना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और मृतका के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि किशोरी की माँ और पिता में विवाद है जिस कारण वह अपनी माँ के साथ दलबीर नगर में रहती थी।

India News (इंडिया न्यूज), Chaos Over The Death Of A Teenager : पानीपत की दलबीर कॉलोनी में माँ के साथ मामा के घर पर रह रही एक किशोरी की बीमारी के चलते मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना पिता को लगी तो उन्होंने माँ और मामा पर किशोरी का सही प्रकार से रखरखाव न करने का आरोप लगाकर नागरिक अस्पताल में हंगामा कर दिया। मामले की सूचना किला थाना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और मृतका के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि किशोरी की माँ और पिता में विवाद है जिस कारण वह अपनी माँ के साथ दलबीर नगर में रहती थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर माँ के हवाले किया गया है।

सात साल से बहन का अपने पति से विवाद चल रहा

दलबीर नगर के युवक ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 17 साल पहले कुरुक्षेत्र जिले में हुई थी। पिछले सात साल से बहन का अपने पति से विवाद चल रहा है। जिस कारण वह उनके साथ मायके दलबीर नगर में रही रह रही है। उनकी 15 साल की भांजी भी उनके साथ ही रहती थी। उनकी भांजी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिस कारण बुधवार को भांजी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर किशोरी के पिता और उनके परिजनों को लगी तो उन्होंने मां और मामा पर लापरवाही करने के आरोप लगाते हुए नागरिक अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

दोनों पक्षों में शव को लेकर जाने के लिए विवाद चलता रहा

हंगामे की सूचना पर किला थाना पुलिस नागरिक अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में शव को लेकर जाने के लिए विवाद चलता रहा। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव उनकी मां के सुपुर्द कर दिया। थाना किला प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि किशोरी की बीमारी से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को किशोरी की मां के सुपुर्द कर दिया है।

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST