<
Categories: हरियाणा

भिवानी में स्कूल टीचर मनीषा की निर्मम पर कांग्रेस सांसद ने सरकार को घेरा, कहा- शिक्षिका की हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाली का जीवंत उदाहरण

हरियाणा के भिवानी जिले की शिक्षिका मनीषा की निर्मम तरीके से की गई हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह केवल एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की बदहाली का जीवंत उदाहरण है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने आज जारी एक बयान में कही।

India News (इंडिया न्यूज), Congress MP Kumari Selja : हरियाणा के भिवानी जिले की शिक्षिका मनीषा की निर्मम तरीके से की गई हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह केवल एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की बदहाली का जीवंत उदाहरण है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने आज जारी एक बयान में कही।

प्रदेश की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़

सांसद ने कहा कि परिजनों ने स्पष्ट कहा है कि जब वे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचे तो भाजपा सरकार की पुलिस ने यह कहकर मामले को टाल दिया कि लड़की भाग गई होगी, अपने आप आ जाएगी। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो शायद आज मनीषा हमारे बीच होती। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि कुछ पुलिसकर्मियों का निलंबन और एसपी का तबादला केवल लीपापोती है। असली अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जो प्रदेश की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और निकम्मापन हरियाणा की बेटियों को असुरक्षित कर रहा है।

हरियाणा की बेटियाँ न्याय और सुरक्षा की हकदार

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की बेटियाँ न्याय और सुरक्षा की हकदार हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो तथा उन्हें कठोरतम सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घिनौनी वारदात करने का साहस न कर सके। आज पूरा प्रदेश यह सवाल पूछ रहा है क्या हरियाणा की बेटियां सुरक्षित हैं? भाजपा सरकार को इस सवाल का जवाब देना ही होगा।

अधिवक्ता पर एफआईआर मामले में सैैलजा ने सीएम को पत्र लिखा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने सिरसा में अधिवक्ता अमित सिहाग प्रकरण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। कुमारी सैलजा ने कहा कि अधिवक्ता के परिसर में 29 जुलाई को अवैध प्रवेश कर उत्पीडन की घटना घटी, जिसकी शिकायत स्वयं पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को दी। बावजूद इसके, पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई करने की बजाय शिकायतकर्ता अधिवक्ता के विरुद्ध ही मामला दर्ज कर दिया, जो निंदनीय है। कुमारी सैलजा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया प्रशासन इस मामले को सुलझा सकता था।

अन्यायपूर्ण रवैये के खिलाफ सिरसा के अधिवक्ता 12 अगस्त से हड़ताल पर

प्रशासन और पुलिस की उदासीनता के कारण यह मामला गंभीर रूप ले चुका है। इसी अन्यायपूर्ण रवैये के खिलाफ सिरसा के अधिवक्ता 12 अगस्त से हड़ताल पर हैं, जिससे न्यायिक कार्य बाधित हो रहा है और प्रतिदिन हजारों नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर मांग की है कि वे स्वयं इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें और पीड़ित अधिवक्ता को तत्काल राहत दिलाएं, ताकि भविष्य में अधिवक्ता समुदाय के साथ ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें।

Recent Posts

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 21:51:40 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking  date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…

Last Updated: October 11, 2026 19:38:26 IST

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST