<
Categories: हरियाणा

अपने जन्मदिन कार्यक्रम में जुलाना पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं – दोनों भाई-बहन मिल कर विकास का ‘धुंआ’ ठा देंगे, ठेठ हरियाणवी अंदाज़ रखी अपने मन की बातें

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब वो 1994-95 में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ा तो पूरे नंदगढ़ गांव में रुक्का मच गया कि जय भगवान की छौरी इलेक्शन में उठ रही है। यह कौन से इलेक्शन हैं, कॉलेज के। उनकी मां बहुत नाराज थे। पिता जी व ताऊ जी बोले की ठीक है, लड़ना चाहिए अगर पार्टी बोल रही है तो। मां कहती थी कि बिगाड़ोगे तुम लड़की को। देख लेना जूते घिस जाएंगे। ब्याह कौन करेगा लड़की से।

India News (इंडिया न्यूज), Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब वो 1994-95 में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ा तो पूरे नंदगढ़ गांव में रुक्का मच गया कि जय भगवान की छौरी इलेक्शन में उठ रही है। यह कौन से इलेक्शन हैं, कॉलेज के। उनकी मां बहुत नाराज थे। पिता जी व ताऊ जी बोले की ठीक है, लड़ना चाहिए अगर पार्टी बोल रही है तो। मां कहती थी कि बिगाड़ोगे तुम लड़की को। देख लेना जूते घिस जाएंगे। ब्याह कौन करेगा लड़की से।

डांट खाकर आगे बढ़ी हूं

आपको नहीं पता कि कितनी डांट खाकर आगे बढ़ी हूं। पहला चुनाव, दूसरा चुनाव। डांटने के बाद कहती भी थी कि रोटी खाले, कपड़े भी प्रेस कर देती थी। ऐसे ही लड़ते-लड़ते दो विश्वविद्यालय के चुनाव, तीन विधानसभा के चुनाव लड़े। उन्होंने आठ चुनाव लड़े और उन्हें खुशी है कि उन्हें समाज का, परिवार का भरपूर साथ मिला। जहां भी वो जाती थी, उससे पहले फोन आ जाते थे। हरियाणा का एक-एक व्यक्ति ने उनके हर चुनाव में उनका सहयोग किया। 

  • इंदिरा गांधी ने अपने अलावा किसी को आगे बढ़ने नहीं दिया
  • दिल्ली उनकी कर्म भूमि है, हरियाणा जन्मभूमि : रेखा गुप्ता

आज साधारण व्यक्ति भी देख सकता है बड़े सपने

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता शनिवार को जुलाना में अपने जन्मदिन पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी पार्टी की अध्यक्ष रही, देश की प्रधानमंत्री रही, परंतु कभी अपने अलावा किसी को आगे बढ़ने नही दिया। आज साधारण व्यक्ति भी बड़े सपने देख सकता है। काम कर सकता है। उसे पूरा मौका भाजपा नेतृत्व देता है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी बता रहे थे कि वो कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे। 

किसी और पार्टी के इतिहास में यह संभव नहीं था

एक साधारण से परिवार के बेटी जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी राज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन है। यह भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। आज देश की हर बेटी यह सपना देख सकती है कि मेरा भी भविष्य कुछ ऐसा हो सकता है जब वो देश चलाने में अपनी भूमिका अदा करें, निर्णय में सहभागिता करें, यह केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है। किसी और पार्टी के इतिहास में यह संभव नहीं था। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज तो गांव में हो रहा होगा कि मनीराम की पौती सीएम बन गई। 

हम अपने आप गांव, को उस भूमि को इतनी सौगात देंगे कि आप सोच भी नही पाएंगी

अनेकों बार उनका जुलाना आना हुआ लेकिन वो नंदगढ़ कम जाना हुआ। आज जब तीन माह पहले मुख्यमंत्री नायब ने कहा कि गांव आओ तो उन्होंने कहा कि वो अपने जन्मदिन वाले दिन गांव आएंगी तो तीन माह पहले ही नायब सैनी ने तय कर दिया था कि जन्मदिन वाले दिन गांव आना, हरियाणा प्रदेश आपका स्वागत करेगा। सारे कार्यक्रम सरकार की तरफ से होंगे। हम अपने आप गांव, को उस भूमि को इतनी सौगात देंगे कि आप सोच भी नही पाएंगी। इसके लिए वो हरियाणा सरकार, नायब सैनी और उनकी कैबिनेट को बधाई देते हैं। 

दिल्ली उनकी कर्म भूमि है, हरियाणा जन्मभूमि है। जितना कर लूं उतना कम

सीएम रेखा ने कहा कि सावन माह में परिवार के बीच आकर बेटियां बहुत खुश होती हैं। सुबह से जब से वो आई हैं तब से उन्हें उपहार ही उपहार मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो उनकी जिम्मेवारी लगाई है, उन्हें वो पूरा करेंगे। विकास कार्यों के मामले में भाई व बहन की जोड़ी धुआं सा उठा देंगे। पॉल्यूशन वाला धुआं नहीं काम वाला धुआं ठा देंगे। दिल्ली उनकी कर्म भूमि है, हरियाणा जन्मभूमि है। जितना कर लूं उतना कम है।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST