हरियाणा के पानीपत शहर के देशराज कॉलोनी निवासी एक महिला और उसके बेटे की उल्टी दस्त लगने के कारण मौत हो गई। थाना तहसील कैंप प्रभारी मुकेश ने बताया कि उन्हें मां और बेटे की मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने दोनों को उल्टी दस्त होने के बयान दिए हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है।
India News (इंडिया न्यूज), Diarrhea Havoc- Mother And Son Died : हरियाणा के पानीपत शहर के देशराज कॉलोनी निवासी एक महिला और उसके बेटे की उल्टी दस्त लगने के कारण मौत हो गई। थाना तहसील कैंप प्रभारी मुकेश ने बताया कि उन्हें मां और बेटे की मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने दोनों को उल्टी दस्त होने के बयान दिए हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है।
सुरेश चंद निवासी देशराज कॉलोनी ने बताया कि उनकी पत्नी रेशा 40 वर्षीय और उसके बेटे आकाश 5 वर्षीय की रविवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनको उल्टी दस्त हो गए थे। उन्होंने कॉलोनी में एक डॉक्टर के पास से दवाई दिलाई लेकिन आराम नहीं हुआ। उसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। वे उनको जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए।
उसके बेटे आकाश की सोमवार सुबह मौत हो गई और 2 घंटे बाद उनकी पत्नी रेखा की भी मौत हो गई। बता दें कि जिला डायरिया की चपेट में है। देशराज कालोनी में दो दिन में डायरिया से तीन की मौत हो चुकी है और पिछले तीन महीनों में डायरिया से करीब 9 मौतें हुई हैं, जिससे अब प्रशासन ने रोकथाम के उपाय तेज कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है और पानी के नमूने ले रहा है।
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…