<
Categories: हरियाणा

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शहीदों को नमन करते हुए दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, बोले- आज भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर

हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शुक्रवार को करनाल की नई अनाज मंडी में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय परिसर स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य मंच पर पहुँचकर उन्होंने पुलिस के विशेष वाहन में परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एएसपी कांची सिंघल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी आर्मी विंग, स्काउट व गाइड्स की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया, जिसकी सलामी विधानसभा उपाध्यक्ष ने ली।

प्रवीण वालिया-करनाल India News (इंडिया न्यूज), Dr Krishna Lal Middha : हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शुक्रवार को करनाल की नई अनाज मंडी में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय परिसर स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य मंच पर पहुँचकर उन्होंने पुलिस के विशेष वाहन में परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एएसपी कांची सिंघल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी आर्मी विंग, स्काउट व गाइड्स की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया, जिसकी सलामी विधानसभा उपाध्यक्ष ने ली।

  • करनाल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

शहीदों को नमन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

डॉ. मिड्ढा ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पहलगाम घटना के बाद 7 मई से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया, जिसमें सेना ने पाकिस्तान में आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त किया। साथ ही, ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों का सफाया किए जाने की जानकारी दी।

भारत: तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि अक्तूबर 2014 से जून 2025 तक सरकार 410 शहीदों के आश्रितों को नौकरी दे चुकी है। चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सेना भर्ती के लिए सशस्त्र बल तैयारी संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है। 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में अंबाला की भूमिका को स्मरणीय बनाने के लिए वहाँ भव्य शहीदी स्मारक का निर्माण हो रहा है। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक, सैन्य और आर्थिक—तीनों मोर्चों पर सशक्त बन रहा है और आर्थिक दृष्टि से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।

कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां

उन्होंने म्हारा गांव-जगमग गांव, हर घर नल से स्वच्छ जल, और मुफ्त यात्रा हेतु हैप्पी कार्ड जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। बिना खर्ची-बिना पर्ची के अब तक 1.80 लाख नौकरियां दी गई हैं। गांवों में इंडोर जिम, खेल नर्सरियां और योग व्यायामशालाओं के माध्यम से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। शामलात जमीन पर 20 साल से काबिज पट्टेदारों को मालिकाना हक दिया गया है। किसानों को 10 वर्षों में खराब फसलों के मुआवजे के रूप में ₹15,465 करोड़ दिए गए हैं।

इसके साथ ही, लाडो सखी योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत–चिरायु योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना जैसी पहल से लोगों को लाभ मिल रहा है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अब तक 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और सात शहरों में ई-बस सेवा शुरू की गई है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी, गुरुकुल नीलोखेड़ी के छात्रों द्वारा मलखंब, पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, डीएवी स्कूल पुलिस लाइन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल और डीएवी मधुबन के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय स्कूलों की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, युत्र वीरांगनाओं, पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर उपायुक्त उत्तम सिंह, एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण, एसपी गंगा राम पूनिया, एडीसी सोनू भट्ट, निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीन लाठर, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, एसडीएम अनुभव मेहता, सीटीएम मोनिका, चीनी मिल एमडी अदिति, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल, मेघा भंडारी, रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST