<
Categories: हरियाणा

घरौंडा में चार अवैध कॉलोनियों पर चला डीटीपी का पीला पंजा, अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी

जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि गत दिवस घरौंडा में 4 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी जो लगभग 1.5 एकड़ में सांई मन्दिर के पास स्थित है जिसमें 1 निर्माणधीन  मकान , 1 चारदिवारी , 2 दुकान व सभी कच्ची सडकों  के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), DTP Action Against Illegal Construction : जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि गत दिवस घरौंडा में 4 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी जो लगभग 1.5 एकड़ में सांई मन्दिर के पास स्थित है जिसमें 1 निर्माणधीन  मकान1 चारदिवारी2 दुकान व सभी कच्ची सडकों  के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई।

सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई

दूसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग 2 एकड़ में पनोडी रोड पर स्थित है जिसमें सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि तीसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग 2.2 एकड़ में राधा स्वामी सत्संग भवग के पास स्थित है। जिसमें सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार चैथी अवैध काॅलानी लगभग 12.5 एकड़ में कैमला रोड पर स्थित है। जिसमें 6 डी.पी सी., चारदिवारी, मैन गेट व सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। 

तोडफोड़ की कार्यवाही जारी रहेगी

कार्यवाही के दौरान डयूटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका सचिव, थाना घरौंडा की पुलिस फोर्स मौके पर उपस्थित रही। जिला नगर योजनाकार गुंजन ने लोगो से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफोड़ की कार्यवाही जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाऐ जायेंगे।

Recent Posts

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:10:26 IST