1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज, बेल पर जेल से बाहर आई हुई है महिला एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने राकसेडा गांव में एक महिला नशा तस्कर को 1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी महिला नशा तस्कर की पहचान राक्सेडा निवासी कांता के रूप में हुई है।
India News (इंडिया न्यूज), Female Drug Smuggler Arrested : 1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज, बेल पर जेल से बाहर आई हुई है महिला एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने राकसेडा गांव में एक महिला नशा तस्कर को 1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी महिला नशा तस्कर की पहचान राक्सेडा निवासी कांता के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी एक टीम सोमवार को एएसआई सुभाष के नेतृत्व में जिसमें ईएचसी देवेंद्र व महिला सिपाही शालू मौजूद थी गश्त के दौरान हथवाला गांव के अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की राक्सेडा गावं निवासी महिला कांता पोलोथिन में मादक पदार्थ लेकर अपने घर के पास बेचने के लिए घूम रही है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो सामने गली में एक महिला पोलोथिन पकड़े खड़ी दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर महिला तेज कदमों से घर की और चलने लगी।
पुलिस टीम में तैनात महिला सिपाही शालू ने कुछ कदमों पर ही महिला को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कांता निवासी राक्सेडा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट योगेंद्र मान की मौजूदगी में महिला की पॉलीथिन की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 506 ग्राम पाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया वह काफी समय से नशा बेचने को अवैध काम कर रही है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है।
मामलों में वह जेल से बेल पर बाहर आई हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया उसने कुछ दिन पहले गांव निवासी एक युवक से 2 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदा था। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। बचे 1 किलो 506 ग्राम गांजा को लेकर सोमवार को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…
नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…
पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…
CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…
Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…
Congress in West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर अपनी…