<
Categories: हरियाणा

हरियाणा में धान की फसल पर ‘फिजी वायरस’ का मंडरा रहा संकट, कई जिलों में वायरस की रिपोर्ट हुई दर्ज, क्या है यह वाइरस और कैसे करें इसकी रोकथाम

हरियाणा के कई जिलों में धान की फसल पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। हाल ही में फीजी वायरस नामक एक संक्रामक बीमारी ने पूरे इलाके में धान की फसल को व्यापक रूप से नुकसान पहुँचाया है। इस वायरस के कारण धान के पौधे बौने हो गए हैं। जिसकारण उत्पादन पूरी तरह चौपट हो सकता है इसीलिए किसान अपनी खड़ी फसल को नष्ट करने के लिए मज़बूर है। इससे किसान संकट में हैं और कई जगहों पर मजबूरन अपनी फसल नष्ट करके दोबारा रोपाई करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें दोहरी आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है।

करनाल-इशिका ठाकुर India News (इंडिया न्यूज), Fiji Virus In Paddy : हरियाणा के कई जिलों में धान की फसल पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। हाल ही में फीजी वायरस नामक एक संक्रामक बीमारी ने पूरे इलाके में धान की फसल को व्यापक रूप से नुकसान पहुँचाया है। इस वायरस के कारण धान के पौधे बौने हो गए हैं। जिसकारण उत्पादन पूरी तरह चौपट हो सकता है इसीलिए किसान अपनी खड़ी फसल को नष्ट करने के लिए मज़बूर है। इससे किसान संकट में हैं और कई जगहों पर मजबूरन अपनी फसल नष्ट करके दोबारा रोपाई करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें दोहरी आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है।

Fiji Virus In Paddy 1

क्या होता है फिजी वायरस, कैसे करें इसकी पहचान

डॉ सुरेश कुमार कृषि विशेषज्ञ कर्नल ने बताया कि धान के खेत में कुछ पौधे छोटे बौने रह जाते हैं । यह फिजी वायरस के कारण होते हैं । साधारण भाषा में इसको फिजी वायरस के नाम से जाना जाता है। लेकिन इसका साइंटिफिक नाम सदर्न राइस ब्लैक स्टिक्ड ड्वार्फ वायरस है। यह 2022 में भी हरियाणा के कुछ जिलों में देखा गया था 3 साल बाद एक बार फिर से वायरस  किसानों के खेत में 5% से लेकर कहीं-कहीं पर 10 से 15 परसेंट भी देखा गया है। इसमें पौधा छोटा रह जाता है जिससे उत्पादन पर काफी प्रभाव पड़ता है। 

Fiji Virus In Paddy 2

कैसे आता है यह वायरस

कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि फिजी नामक वायरस धान के खेत में व्हाइट बेक्ड प्लांट होपर नामक कीट के द्वारा फैलता है। उन्होंने कहा कि इस किट के कारण ही पौधे को इस वायरस का संक्रमण होता है, क्योंकि यह यह किट पौधों का रस चूसता है। जिसे यह वाइरस पौधों में फैल जाता है और इस वायरस के कारण पौधे छोटे बौने रह जाते हैं। इस कीट पर नियंत्रण पाना जरूरी है तभी इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस वजह से अगर किसान को नुकसान होता है तो उसके लिए किसी भी प्रकार का फिलहाल मुआवजे का कोई भी प्रावधान नहीं है।

Fiji Virus In Paddy 3

कैसे करें फिजी वायरस से बचाव

कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि धान की फसल में फिजी वायरस काफी स्थानों पर रिपोर्ट किया गया है । जिसे किसान काफी चिंतित है इसके लिए किसान अपने खेत में डायनोटेफ़्यूरान दवाई अपने खेत में डाल सकते हैं इससे इस पर नियंत्रण पा सकते हैं। हालांकि इस पर सिर्फ नियंत्रण पाया जा सकता है ताकि इसे आगे बढ़ने से रोका जा सके लेकिन इसको खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस खेत में  ज्यादा है तो किसान वहां पर पौधे उखाड़ के बाहर भी फेंक सकते हैं जिससे वह किसी दूसरे पौधे को संक्रमित ना कर सके और इसके साथ ही समय-समय पर अपने खेत को निगरानी करते रहे और खेतों में आसपास सफाई रखें।

Recent Posts

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:39 IST

Gold Rate Today 4 April 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर! आज खरीदें या रुकें, जानें क्या कहता है ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 4 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:28 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:27:30 IST

सबक नहीं सीखा! कप्तान श्रेयस अय्यर ने दोहराई बड़ी गलती, तो BCCI ने लिया एक्शन, PBKS टीम को मिली ये सजा

Punjab Kings Team Fined: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स…

Last Updated: April 4, 2026 10:25:04 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:23:35 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:22:41 IST