खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर जिला कुरुक्षेत्र के शाहाबाद उपमंडल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने विभाग से संबंधित अधिकारीयों के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस मौके पर अधिकारियों पर सख्त होते हुए मंत्री नागर ने कहा कि हर महीने की 10 तारीख से पहले डिपो पर राशन नहीं आया तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
India News (इंडिया न्यूज), Minister Rajesh Nagar : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर जिला कुरुक्षेत्र के शाहाबाद उपमंडल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने विभाग से संबंधित अधिकारीयों के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस मौके पर अधिकारियों पर सख्त होते हुए मंत्री नागर ने कहा कि हर महीने की 10 तारीख से पहले डिपो पर राशन नहीं आया तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
मंत्री नागर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और हमेशा वे विरोध ही करते है। वहीं उन्होंने कहा कि बीते दिनों CET की परीक्षा बड़े ही बेहतरीन ढंग से हुई है। किसी भी जिले से कोई किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई। परीक्षार्थियों ने सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के चलते बेहद ही बेहतरीन ढंग से परीक्षाएं दी।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वे शाहबाद रुके हैं और कार्यकर्ताओं से इस दौरान मुलाकात भी की है। वहीं उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि अगर हर महीने की 10 तारीख से पहले किसी भी राशन डिपो पर राशन नहीं पहुंचा तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। हर वर्ग को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को लाभ भी मिल रहा है।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…