<
Categories: हरियाणा

राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष से पूर्व शिक्षा मंत्री ने की मुलाकात, हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यक्रम को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

हरियाणा  भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने शनिवार को हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

India News (इंडिया न्यूज), Former Education Minister Met Governor Prof Asim Kumar Ghosh :  हरियाणा  भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने शनिवार को हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रो. रामबिलास शर्मा ने महामहिम राज्यपाल को प्रदेश में संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी।

राज्यपाल हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य संरक्षक हैं, रामबिलास शर्मा संगठन के राज्य अध्यक्ष

उल्लेखनीय है कि महामहिम राज्यपाल हरियाणा, हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य संरक्षक हैं, जबकि प्रो. रामबिलास शर्मा संगठन के राज्य अध्यक्ष हैं। संगठन में वर्तमान पदाधिकारियों में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा  राज्य उपाध्यक्ष, पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर राज्य उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र विधान आईएएस राज्य उपाध्यक्ष सुशील सारवान आईएएस राज्य उपाध्यक्ष, शिवकुमार शर्मा सेवानिवृत्त आईएएस राज्य मुख्यालय आयुक्त एवं नवीन जय हिंद राज्य सचिव हैं। 

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST