हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
India News (इंडिया न्यूज), Haryana Roadways On Rakshabandhan : हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। विज ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं/बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।
परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए दिनांक 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से दिनांक 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।
Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…
Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…
Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…
Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…
Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…
Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…