<
Categories: हरियाणा

हर घर तिरंगा यात्रा को मिल रह भारी जन समर्थन, उमड़ा जान सैलाब, शिक्षा मंत्री बोले -शहीदों और आजादी के परवानों की सजीव निशानी है तिरंगा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वर्ष 2047 तक पहुंचते  पहुंचते देश विश्व गुरु बन जाएगा व विकसित भारत के रूप में  देश की पहचान विश्व में होगी। शिक्षा मंत्री रविवार को हर घर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा ,महिलाएं व आम नागरिक हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय जयकार के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

India News (इंडिया न्यूज), Har Ghar Tiranga Yatra : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वर्ष 2047 तक पहुंचते  पहुंचते देश विश्व गुरु बन जाएगा व विकसित भारत के रूप में  देश की पहचान विश्व में होगी। शिक्षा मंत्री रविवार को हर घर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा ,महिलाएं व आम नागरिक हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय जयकार के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

यह तिरंगा यात्रा कृपाल आश्रम ( बरसात रोड ) से शुरू होकर जिला सचिवालय शहीद स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई  जहां शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया, मेयर कोमल सैनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा की खास बात यह थी कि मुख्य मार्ग पर तिरंगा ही तिरंगा लहरा रहा था । ऐसा लगता था मानो पूरा जिला तिरंगे से झूम उठा हो।

हम तिरंगे को किसी भी हाल में झुकना नहीं देंगे

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि तिरंगा शहीदों और आजादी के परवानों के त्याग की सजीव निशानी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम तिरंगे को किसी भी हाल में झुकना नहीं देंगे। हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाता है बल्कि यह भारत के नागरिकों को देश की आजादी और उसकी विरासत से जोड़ता है, उन्होंने कहा कि देश के सामने अनेक चुनौतियां आएगी हमें डटकर उसका मुकाबला करना है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। इस यात्रा को पूरा जन समर्थन मिल रहा है। लोगों में खासकर युवा में विशेष उत्साह दिखाई पड़ता है।

यह हमारी अस्मिता हमारी संस्कृति और बलिदानों का प्रतीक

उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है यह हमारी अस्मिता हमारी संस्कृति और बलिदानों का प्रतीक है। इसे सलामी देना एक कर्तव्य हैं और उसके मूल्यों को जीना एक सच्चे नागरिक की पहचान है। उपायुक्त ने कहा कि तिरंगा हमें लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के  संघर्ष की याद दिलाता है। जिन्होने देश को आजाद करने के लिए अपना जीवन  न्योछावर कर दिया था।

विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा आम नागरिक भी मौजूद रहे

इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे व जय जयकार के नारे लगाते हुए तिरंगे को सम्मान दे रहे थे। इस मौके और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा आम नागरिक भी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व मेयर अवनीत कौर, संजीव दहिया, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, संजय त्यागी के अलावा बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिल के साथ तिरंगा लगाकर यात्रा के साथ जुड़े थे।

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST