Watch Video: फतेहाबाद में ससुराल में महिला ने ताला तोड़ने का आरोप लगाया. इस दौरान उसकी जेठ से हाथापाई हुई. महिला ने पति पर भाभी के साथ रहने का आरोप लगाया. जिसके बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई. इस हाथापाई का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
Watch Video: हरियाणा के फतेहाबाद में बुधवार शाम को एक महिला की ससुराल में जमकर हंगामा हो गया. महिला ने अपने घर का ताला तोड़ने का आरोप लगाया, जिसके बाद जेठ के साथ उसकी हाथापाई हो गई. सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा. पुलिस को भी मौके पर आकर महिला को शांत कराना पड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
यह घटना बीघड़ स्थित धूड़िया वाली गली की है. शिव नगर निवासी दीक्षा की शादी करीब 4 साल पहले इसी गली में रहने वाले कपिल से हुई थी. शादी के बाद तीन साल तक सब कुछ ठीक चला. दोनों की एक बेटी भी है. बताया जा रहा है कि पिछले करीब 2 साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है. इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया. पिछले एक साल से कोर्ट में केस चल रहा है.
दीक्षा का कहना है कि उसका पति तलाक लेना चाहता है, जबकि वह घर बसाना चाहती है. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अपनी भाभी के साथ रह रहा है. वीडियो में महिला कहती नजर आ रही है, तुझे शर्म नहीं आई. मेरा पति अपनी भाभी के साथ रह रहा है. कोई कुछ नहीं बोलता. मुझे इसका जवाब चाहिए. दीक्षा के मुताबिक, सास और जेठ भी उसी मकान में रहते हैं. वहीं वह अपनी बेटी के साथ ससुराल में ही दूसरे मकान में अलग रह रही है.
फतेहाबाद में डॉक्टर धूड़िया वाली गली में पति-पत्नी के झगड़े ने बवाल कर दिया। पत्नी का आरोप है कि जब वह कोर्ट की तारीख पर गई थी, तो पीछे से सास ने घर पर कब्जा कर लिया। मौके पर पुलिस बुलाने के बाद भी अंदर से गेट नहीं खोला गया और पुलिस की मौजूदगी में ही दोनो मार पीट दोनों करने लगे https://t.co/R7sdMPRxMI
— Shalini Gupta (@askshalugupta) November 19, 2026
बुधवार को दीक्षा कोर्ट के काम से गई थी. जब वह कोर्ट से वापस लौटी, तो उसके घर का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर उसकी सास मौजूद थीं, जिन्होंने अंदर से गेट बंद कर रखा था. दीक्षा का आरोप है कि काफी देर तक गेट नहीं खोला गया. इसके बाद उसने डॉयल-112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया.
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जेठ नमित घर के बाहर आ गए. इसी दौरान दीक्षा और नमित के बीच जमकर हाथापाई हो गई. दो पुलिसकर्मी महिला को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन हंगामा काफी देर तक चलता रहा. बाद में मोहल्ले के लोग और पार्षद राजू तूड़ेवाला भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने महिला को घर के अंदर बुलाया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई.
मामले में पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि महिला ने डॉयल-112 पर कॉल की थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है. प्रवक्ता के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और न ही कोई पक्ष थाने पहुंचा है.
Watch Video: भाखड़ा नहर का पुल टूटा, देखते ही देखते धंस गए 2 ट्रक! एक में लगी आग; मौके पर मचा हड़कंप
श्री मिनेश के. अडानी (चेयरमैन) – बाईं ओर एवं डॉ. मुर्तुजा अली हमीद (मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक) – दाईं ओर, ऊर्जा अडानी टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड। नई दिल्ली, 19 नवंबर: कंपनी…
Samreen Murder Case: लखनऊ में समरीन हत्याकांड के आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर अपनी…
City Union Bank ने ग्राहक के खाते में अनधिकृत NEFT ट्रांजैक्शन मिलने के बाद कुछ…
एक अच्छा भोजन हमेशा सही सामग्री के चुनाव से शुरू होता है। मसालों की खुशबू,…
Yamuna River Cleaning: दिल्ली में यमुना की सफाई हमेशा से चर्चा का विषय रही है.…
Google Gemini 4 Neon लॉन्च हो गया है. जानें इसके AI फीचर्स, 1 मिलियन टोकन…