Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Mathura Temple: ‘गुंबद टूटेगा…मंदिर बनेगा’, मथुरा को लेकर योगी के मंत्री का बड़ा ऐलान; मचा सियासी घमासान

Mathura Temple: ‘गुंबद टूटेगा…मंदिर बनेगा’, मथुरा को लेकर योगी के मंत्री का बड़ा ऐलान; मचा सियासी घमासान

Mathura Temple: यूपी के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में भव्य मंदिर बनने का दावा किया. उन्होंने गुंबद तोड़ने की इच्छा जताई और कांग्रेस-सपा पर भी निशाना साधा.

Written By:
Published: November 19, 2026 09:56:05 IST
Last Updated: November 19, 2026 09:56:05 IST

Mobile Ads 1x1

Mathura Temple: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि मथुरा में 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि एक करोड़ प्रतिशत मंदिर बनेगा. इतना ही नहीं, मंत्री ने अपने मथुरा दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां दर्शन के बाद उनका मन हुआ था कि वह खुद कुदाल लेकर गुंबद पर चढ़ जाएं और उसे तोड़ दें. हालांकि, संवैधानिक पद पर होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए.

‘मेरा मन हुआ कि खुद गुंबद तोड़ दूं’

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में आयोजित रामकथा में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन राजा भैया की ओर से कराया जा रहा है, जहां बाबा बागेश्वर रामकथा कर रहे हैं. इसी दौरान मंत्री ने मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले वह मथुरा दर्शन करने गए थे. 

दर्शन के बाद जब वह बाहर निकले तो उनके मन में गुंबद को तोड़ने का विचार आया. मंत्री ने कहा, ‘मेरा मन हुआ कि कुदाल लेकर गुंबद पर चढ़ जाऊं और उसे खुद तोड़ दूं, लेकिन मैं संवैधानिक पद पर हूं, इसलिए ऐसा नहीं कर पाया.’ उन्होंने आगे कहा कि मथुरा में जल्द ही गुंबद टूटेगा और वहां भव्य मंदिर का निर्माण होगा. इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि यह 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि एक करोड़ प्रतिशत होकर रहेगा.

कांग्रेस और सपा पर भी बोला हमला

मथुरा मंदिर के मुद्दे पर अपनी बात रखने के साथ ही मंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों राजनीतिक दलों का काम केवल विरोध करना रह गया है. मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में इन दलों ने सनातन का विरोध करने के अलावा कुछ नहीं किया. उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों दल हर मुद्दे पर विरोध की राजनीति करते हैं.

ये भी पढ़ें : 

रामकथा कार्यक्रम में दिया राजनीतिक बयान

बेंती में आयोजित इस रामकथा के दौरान मंत्री का बयान सामने आने के बाद मथुरा में मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. उनके बयान में मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा दावा करने के साथ ही गुंबद को खुद तोड़ने की इच्छा का जिक्र भी शामिल रहा. अब उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : Maharashtra News: ‘कोई तो रास्ता दे दो…’, बेटे को बचाने के लिए तड़पता रहा पिता, जाम ने छीन ली मासूम की जिंदगी

MORE NEWS