Haryana Psycho Killer: सुंदर दिखने की ऐसी सनक के तीन बच्चियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. किसी को शक न हो इसलिए खुद अपने बेटे के भी जान ले ली. हरियाणा की साइको किलर पूनम की सनक की कहानी हर किसी को डराने वाली है.
Haryana Psycho Killer: हरियाणा (Haryana) में पानीपत (Panipat) की साइको किलर पूनम(Haryana Psycho Killer) ने 4 बच्चों की हत्या कर दी. क्योंकि उसे खुद से ज्यादा सुंदर दिखने वाली बच्चियों से नफरत थी. इस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन गिरफ्तारी के बाद पूनम ने अपना जो सच बताया उस पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है.
पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सुंदर दिखने वाली लड़कियों को अपना टारगेट बनाती थी. उसने साल 2023 में इस महिला ने दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी थी. किसी को शक न हो इसलिए उसने अपने बेटे को भी मार डाला था. महिला ने उन बच्चियों को इसलिए मार डाला क्योंकि उसे लगता था कि वह बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर ना हो जाए.
पानीपत एसपी ने बताया कि महिला ने कहा कि “महिला सुंदर बच्चियों को निशाना बनाती थी. वह अपने रिश्तेदार और परिवार की बच्चियों को मार देती थी. उसकी सोच साइको किलर टाइप थी. वह सुंदर बच्चियों से नफरत करती है. उसने बेटे की भी हत्या कर दी. ताकी किसी को शक न हो कि बच्चियों की हत्या उसने खुद की है.“
एसपी ने आगे कहा कि “यह इसलिए पकड़ी गई क्योंकि कोई भी 6 साल की बच्ची पानी के टब में डूबकर नहीं मर सकती थी. दूसरा गेट बाहर से बंद किया गया था. जिसका मतलब साफ था कि बच्ची को पहले कोई कमरे में लेकर गया, उसके बाद हत्या की गई. महिला जब भी खूबसूरत बच्चियों को देखती थी, उसका दिमाग खराब हो जाता था. महिला काफी स्मार्ट और वह दूसरे की खूबसूरती से चिढ़ जाती थी. पानीपत SP भूपेंद्र सिंह ने आगे बताया कि वह सोनीपत के भावड़ गांव निवासी नवीन की पत्नी है. उसने साल 2023 में ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या की थी. अब फिर 6 साल की बच्ची की हत्या की. अब वह पकड़ी गई है.
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…