इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा वीरवार को पुलिस अकादमी, मधुबन में नव नियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों एवं करियर अवसरों के प्रति जागरूकता हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
India News (इंडिया न्यूज), IGNOU : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा वीरवार को पुलिस अकादमी, मधुबन में नव नियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों एवं करियर अवसरों के प्रति जागरूकता हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल द्वारा की गई, जिन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को इग्नू द्वारा संचालित डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि कैसे इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे अपने सेवाकाल के साथ-साथ शैक्षणिक योग्यता में भी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए विशेष पाठ्यक्रमों जैसे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, ह्यूमन राइट्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की जानकारी देते हुए कहा की हर पांच साल में अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए न्यू कोर्स करना चाहिए।
डॉ. अमित कुमार जैन ने इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन एवं पाठ्यक्रम चयन से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि इग्नू का लचीला अध्ययन मॉडल विशेष रूप से कार्यरत कर्मियों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पुलिस अकादमी की ओर से डीएसपी गीतिका जाखड़ और इंस्पेक्टर राजबीर ने अहम भूमिका निभाई और पूरे आयोजन का समन्वय किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन इग्नू के सेक्शन ऑफिसर रोबिन वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 2000 पुलिस कर्मियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इग्नू की शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के प्रति अपनी रुचि दिखाई।
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…
Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…