<
Categories: हरियाणा

करनाल में विधायक जगमोहन आनंद ने विरोधियों को विनम्रता से किया चित्त, जनता का जीता दिल, टीआरपी में टॉप पर, चाय पर मुलाकात बना जनता से जुड़ाव का सेतु

करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद अपने पहले ही कार्यकाल के एक वर्ष में प्रदेश के सबसे लोकप्रिय विधायकों में शुमार हो गए हैं। टीआरपी के क्षेत्र में उन्होंने प्रदेश भर के विधायकों में सबसे अधिक बढ़त हासिल की है।

प्रवीण वालिया- करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal MLA Jagmohan Anand : करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद अपने पहले ही कार्यकाल के एक वर्ष में प्रदेश के सबसे लोकप्रिय विधायकों में शुमार हो गए हैं। टीआरपी के क्षेत्र में उन्होंने प्रदेश भर के विधायकों में सबसे अधिक बढ़त हासिल की है।

जनता से सीधा जुड़ाव बना लोकप्रियता की वजह

विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के बीच लगातार उपलब्ध रहकर भरोसा जीता है। उनका “चाय पर मुलाकात” कार्यक्रम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ है। उन्होंने लोगों की शिकायतें सीधे सुनकर उनका समाधान करवाया और मतदाताओं के सुझावों को विकास में शामिल कर जनभागीदारी का एक नया तंत्र खड़ा किया।

विरोध से स्वीकृति तक का सफर

पार्टी द्वारा टिकट मिलने के समय उनका अंदर और बाहर दोनों स्तर पर विरोध हुआ था, यहां तक कि उनके सहयोगी भी विरोधियों की सूची में शामिल थे। लेकिन उनकी विनम्रता और कार्यशैली के आगे सभी विरोधी शांत हो गए और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली गई।

विकास और भ्रष्टाचार पर सख्ती

विधायक ने नगर निगम में पार्षदों और ठेकेदारों के बीच के गठजोड़ को तोड़ते हुए कई अनावश्यक टेंडर रद्द करवाए और सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनकी जोड़ी करनाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

सतत जनसंवाद से बनी पहचान

संघ के स्वयंसेवक से लेकर व्यापार मंडल, भाजपा प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष और मीडिया कोऑर्डिनेटर होते हुए विधायक बनने तक जगमोहन आनंद का जनता से संवाद लगातार बना रहा। पिछले दस वर्षों में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संकटमोचक और सच्चे प्रतिनिधि के रूप में काम किया, जिस पर मनोहर लाल ने आंख मूंदकर भरोसा किया। यही विश्वास उनकी जीत का आधार बना।

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST