हरियाणा के जींद जिले के गांव बराह कलां के के 26 वर्षीय युवक कपिल की अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली मार कर हत्या कर दी। कपिल अपने पिता का इकलौता बेटा और अढ़ाई साल पहले डोंकी रूट से 45 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका ग*या था। परिवार को उम्मीद थी कि उनका बेटा कर्ज मुक्त कर कमाई करेगा, लेकिन परिवार की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
India News (इंडिया न्यूज), Jind Youngman Murdered In America : हरियाणा के जींद जिले के गांव बराह कलां के के 26 वर्षीय युवक कपिल की अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली मार कर हत्या कर दी। कपिल अपने पिता का इकलौता बेटा और अढ़ाई साल पहले डोंकी रूट से 45 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। परिवार को उम्मीद थी कि उनका बेटा कर्ज मुक्त कर कमाई करेगा, लेकिन परिवार की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
जानकारी के अनुसार बराह कलां गांव के ईश्वर का बेटा 26 वर्षीय कपिल 2022 में पनामा के जंगलों से होते हुए डोंकी रूट के जरिए मैक्सिको की दीवार फांद कर अमेरिका में कूदा था। इसके बाद वहां गिरफ्तारी हुई और वहां पर केस चलाकर रहने लगा था। कपिल के पिता खेती बाड़ी करते हैं। रविवार को मृतक कपिल के चाचा रमेश ने बताया कि उसकी पिल्लूखेड़ा में ट्रैक्टर एजेंसी है। चाचा रमेश ने ही उसे अपने पास जींद में रखकर पढ़ाया था।
परिवार का सहारा बनने के लिए लगभग 45 लाख रुपए खर्च कर कपिल ढ़ाई साल पहले डोंकी रूट से अमेरिका गया था। परिजनों के अनुसार कपिल अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहां काम करता था, वहां काले रंग का एक मूल अमेरिकी आया। यह मूल अमेरिकी जब शौच करने लगाए तो कपिल ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर बात इतनी बढ़ गई की अमेरिकी मूल के युवक ने कपिल पर कई गोली दाग दी।
इसमें कपिल की मौके पर मौत हो गई। कपिल की हत्या के साथ परिवार के सपने तिनके की तरह टूट कर बिखर गए। अब परिवार के सामने कपिल के शव को भारत लाने की सबसे बड़ी चिंता है। यह कहा जा रहा है कि कपिल का शव अमेरिका से भारत लाने में कम से कम 15 दिन लग जाएंगे। गांव के युवक की अमेरिका में इस तरह हत्या कर दिए जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…