<
Categories: हरियाणा

मानसून सत्र को लेकर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, बोलीं- संसद संचालन के प्रति ‘गंभीर’ नहीं सरकार, विपक्ष ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा चाहता, सरकार ‘जिम्मेदारी’ से भाग रही

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मानसूत्र को देखकर साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार संसद को चलाने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। विपक्ष ज्वलंत जनहित के मुद्दों पर चर्चा चाहता ऐसे में सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह संसद में इन विषयों पर ईमानदारी पूर्वक संवाद सुनिश्चित करे।

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मानसूत्र को देखकर साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार संसद को चलाने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। विपक्ष ज्वलंत जनहित के मुद्दों पर चर्चा चाहता ऐसे में सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह संसद में इन विषयों पर ईमानदारी पूर्वक संवाद सुनिश्चित करे।

सरकार लगातार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि विपक्ष हमेशा से ज्वलंत जनहित के मुद्दों पर चर्चा चाहता रहा है चाहे वह महंगाई हो, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं हों या महिला सुरक्षा जैसे गंभीर प्रश्न हो।  यह सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह संसद में इन विषयों पर ईमानदारी पूर्वक संवाद सुनिश्चित करे। लेकिन दुर्भाग्य से, भाजपा सरकार लगातार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है और लोकतांत्रिक परंपराओं को कमज़ोर करने का काम कर रही है।

सरकार संसद को सिर्फ एक औपचारिकता समझती और आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद को सिर्फ एक औपचारिकता समझती है और असहमति की हर आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। सांसद कुमारी सैलजा कहा कि कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष जनता की आवाज को संसद में उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, और वह सरकार के इस गैर-जवाबदेह रवैये के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद ही सबसे बड़ा साधन होता है, और जब सत्ता पक्ष संवाद से भागेगा, तो जनाक्रोश और असंतोष और अधिक बढ़ेगा। यह देश के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।

Recent Posts

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking  date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…

Last Updated: October 11, 2026 19:38:26 IST

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST