<
Categories: हरियाणा

जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, जैन मुनियों के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

पानीपत जिले के छोटे से गांव राजाखेड़ी में चातुर्मास हेतु जैन स्थानक राजाखेड़ी में विराजमान संघ शास्ता शासन प्रभाव गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य प्रवचन प्रभावक रोहित मुनि महाराज के दर्शन करके माननीय हरविंदर कल्याण, स्पीकर हरियाणा विधानसभा ने उन्हें उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

India News (इंडिया न्यूज), Harvinder Kalyan : पानीपत जिले के छोटे से गांव राजाखेड़ी में चातुर्मास हेतु जैन स्थानक राजाखेड़ी में विराजमान संघ शास्ता शासन प्रभाव गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य प्रवचन प्रभावक रोहित मुनि महाराज के दर्शन करके माननीय हरविंदर कल्याण, स्पीकर हरियाणा विधानसभा ने उन्हें उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

रोहित मुनि महाराज जैसा ज्ञान अर्जित करना आसान नहीं

इसके साथ ही वो जैन गुरुओं की कठोर साधना भक्ति व ज्ञान दर्शन, चारित्र से बहुत प्रभावित हुए व कहा ऐसे गुरुओं के दर्शन करना अपने आप में बहुत ही सौभाग्य की बात है। इससे पहले कम्युनिटी हाल में विशाल धर्म सभा को धर्म संदेश देते हुए श्रेयांश मुनि महाराज ने कहा गुरुदेव रोहित मुनि महाराज जैसा ज्ञान अर्जित करना आसान नहीं है। इन्हें आगमों, भाष्यों व धर्मों का गहरा ज्ञान है। उन्होंने केवल किताबी ज्ञान ही अर्जित नहीं किया बल्कि इनके पास आत्मिक ज्ञान का अटूट खजाना है। 

सारा दिन दर्शनार्थियों की भीड़ में लाइन में लगकर आशीर्वाद लिया

देश के विभिन्न अंचलों से पधारे गुरु भक्तों ने भी अपने मन के भाव भजन, कविता और भाषणों के द्वारा व्यक्त किए। प्रधान राहुल जैन व महामंत्री सुनील जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि घरौंडा, सूर्य नगर (दिल्ली), करनाल पानीपत, पीतमपुरा, रोहिणी, उत्तम नगर कृष्णा नगर, त्रिनगर, नांगल राय और गुमाना, नजफगढ़ आदि जगहों से गुरु भक्तों ने चरणों में पहुंचकर भाव व्यक्त किए। सारा दिन दर्शनार्थियों की भीड़ में लाइन में लगकर आशीर्वाद लिया। एस एस जैन सभा राजाखेड़ी के प्रधान राहुल जैन व अन्य पदाधिकारियों ने माननीय स्पीकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Recent Posts

चोरी-छिपे लंदन में रचाई शादी? जेनिफर विंगेट के वेडिंग गाउन ट्रायल ने बढ़ाई धड़कनें, सामने आया दूल्हे का नाम!

वायरल वीडियो में जेनिफर विंगेट एक वाइट कलर के वेडिंग गाउन का ट्रायल लेती नजर…

Last Updated: July 18, 2026 11:33:22 IST

आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 में अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी समेत सितारे सम्मानित

मुंबई (महाराष्ट्र),17 जुलाई: प्रतिष्ठित Iconic Gold Awards का नया अध्याय Iconic Gold Streaming Awards 2026…

Last Updated: July 17, 2026 20:22:13 IST

4 साल की रेप पीड़िता को अस्पताल ने नहीं किया एडमिट, सुप्रीम कोर्ट का फुटा गुस्सा; कहा- डॉक्टर कहलाने का अधिकार…

Ghaziabad Hospital Case: सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के दो प्राइवेट अस्पतालों को चार साल की…

Last Updated: July 17, 2026 19:30:46 IST

IND vs ENG: कुलदीप यादव के लिए खुले दरवाजे, क्या प्लेइंग XI में मिला मौका, भारतीय ऑलराउंडर हुआ चोटिल

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले टीम…

Last Updated: July 17, 2026 18:07:33 IST

RD Account: बैंक ही नहीं, पोस्ट ऑफिस में भी खुलता है RD अकाउंट! हर महीने छोटी बचत पर मिलेगा शानदार ब्याज, जानिए पूरी स्कीम

अधिकांश लोग Recurring Deposit (RD) का नाम आते ही केवल बैंकों के बारे में सोचते…

Last Updated: July 17, 2026 18:05:16 IST