हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जल्द ही प्रदेश की तहसीलों को स्मार्ट बनाया जाएगा और भ्रष्टाचार को खत्म करके जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जाएगा वही समालखा नगर पालिका को जल्द ही नगर परिषद बनाया जाएगा। मंगलवार सुबह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गांव चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में परिवार सहित श्याम बाबा के दर्शन करने आए थे।
India News (इंडिया न्यूज), Minister Vipul Goel : हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जल्द ही प्रदेश की तहसीलों को स्मार्ट बनाया जाएगा और भ्रष्टाचार को खत्म करके जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जाएगा वही समालखा नगर पालिका को जल्द ही नगर परिषद बनाया जाएगा। मंगलवार सुबह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गांव चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में परिवार सहित श्याम बाबा के दर्शन करने आए थे।
यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वैसे तो श्री श्याम मंदिर की व्यवस्था ठीक ठाक चल रही है लेकिन सरकार की मंशा है कि चुलकाना धाम को अपने अधीन करके यहां का ओर तेजी से विकास कराया जाए। समालखा में सीएम घोषणा पर काम शुरू न होने पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है जरूर फिजिबिलिटी की कमी रही होगी। इसकी जांच कराई जाएगी।
प्रदेश में सीएम घोषणाओं को लेकर जल्द ही जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि समालखा में सीएम घोषणाओं बारे किसी ने फॉलोअप नहीं किया। तहसीलों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इतने बड़े तंत्र में छिटपुट घटनाएं हो जाती है लेकिन सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को जड़ मूल से खत्म करने की है इसलिए जल्दी ही प्रदेश की तहसीलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है।
इससे पहले यहा मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रोशन लाल छौक्कर के साथ साथ पानीपत नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी पंकज यादव, नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा,पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल,भाजपा शहरी मंडल अध्यक्षा रेखा गोयल, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य एवं पार्षद संजय गोयल, कृष्ण छौक्कर किवाना ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया।
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…