<
Categories: हरियाणा

विधायक योगेन्द्र राणा बोले – पंजाब में आई आपदा उनकी ही नहीं अपितु पूरे देश की पीड़ा, अपना एक महीने का वेतन देने की घोषणा

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पड़ोसी राज्य पंजाब में आई बाढ़ से पीड़ितों की सहायता हेतु भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल से राहत सामग्री की दो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भेजी गई राहत सामग्री में खाद्य सामग्री किट के अलावा दवाइयां, बर्तन, कपड़े व बिस्तर सहित अन्य सामान भेजा गया है।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), MLA Yogender Rana : भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पड़ोसी राज्य पंजाब में आई बाढ़ से पीड़ितों की सहायता हेतु भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल से राहत सामग्री की दो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भेजी गई राहत सामग्री में खाद्य सामग्री किट के अलावा दवाइयां, बर्तन, कपड़े व बिस्तर सहित अन्य सामान भेजा गया है।

सामाजिक संगठनों से भी राहत कार्य में सहयोग की अपील की

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित असंध विधायक योगेन्द्र राणा, विधायक करनाल जग मोहन आनंद, महापौर रेनू बाल गुप्ता एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने एक अनूठी पहल की विधायक ने अपने एक माह का वेतन पीड़ितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया साथ ही विधायक ने सामाजिक संगठनों से भी राहत कार्य में सहयोग की अपील की।

पंजाब इस संकट में अकेला नहीं

विधायक ने कहा विषम परिस्थितियों में भाजपा संगठन पूरी तत्परता के साथ खड़ा है भारतीय जनता पार्टी के संस्कार “वसुधेव कुटुंभकम” अर्थात संपूर्ण विश्व एक परिवार है की विचारधारा वाला है और पंजाब हमारा परिवार है और इस दुख की घड़ी में एक परिवार दूसरे परिवार की सहायता के लिए मजबूती से खड़ा है। इस मौके पर उन्होंने कहा की पंजाब के लोगों पर आई यह आपदा सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की पीड़ा है। पंजाब इस संकट में अकेला नहीं है, हरियाणा की जनता उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि हरियाणा सदैव सेवा और सहयोग की भावना से कार्य करता रहा है। 

मुश्किल घड़ी में सभी को अपने पड़ोसी राज्य पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए

उन्होंने इस मौके पर सभी नागरिकों से अपील की है कि आपदा की इस घड़ी में सभी एकजुट होकर देशवासियों की मदद के लिए आगे आएं। इस मौके पर करनाल विधायक जगमोहन आनंद एवं मेयर रेणु बाला ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी को अपने पड़ोसी राज्य पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जगमोहन आनंद ने बताया कि हरियाणा सरकार भी पंजाब के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है । सरकार की इस पहल से दोनों राज्यों के बीच एकजुटता का संदेश गया है और हरियाणा के लोग भी इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Recent Posts

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST