<
Categories: हरियाणा

सांसद कुमारी सैलजा ने लिया जलभराव से उत्पन्न स्थिति का जायजा, बोलीं -बारिश से पहले व बाद में भाजपा सरकार ने नहीं किया बचाव का कोई प्रबंध

लगातार हो रही बारिश के कारण सिरसा जिले में घग्गर नदी उफान पर है। बारिश व घग्गर का पानी कई गांवों व खेतों में भरा हुआ है। लोग परेशान हैं। किसानों की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। लोगों को सरकारी मदद की सख्त जरूरत है, मगर अफसोस की बात है कि इस मुसीबत के वक्त ग्रामीणों के बीच न तो सरकार की ओर से कोई राहत पहुंचाई जा रही है और न ही बाढ़ से बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : लगातार हो रही बारिश के कारण सिरसा जिले में घग्गर नदी उफान पर है। बारिश व घग्गर का पानी कई गांवों व खेतों में भरा हुआ है। लोग परेशान हैं। किसानों की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। लोगों को सरकारी मदद की सख्त जरूरत है, मगर अफसोस की बात है कि इस मुसीबत के वक्त ग्रामीणों के बीच न तो सरकार की ओर से कोई राहत पहुंचाई जा रही है और न ही बाढ़ से बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है जो बहुत ही चिंतनीय व निंदनीय है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने आज सिरसा के गांवों का दौरा करने के दौरान कही। 

  • ग्रामीण खेतों व घरों में पानी भरने से परेशान, भाजपा के नेता व प्रशासनिक अधिकारी नदारद

सिरसा जिले के कई गांवों का दौरा किया

सांसद सैलजा ने आज सिरसा जिले के कई गांवों का दौरा किया और जलभराव से हो रहे नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ित लोगों से बात की। सांसद सैलजा आज सुबह गाँव मीरपुर (सिरसा) पहुँची और बाँध टूटने से उत्पन्न जलभराव की जमीनी स्थिति को समझा। इसके अलावा भी कई अन्य गांवों में पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि रिंग बाँध टूटने से खेतों में पानी भरना शुरू हो गया है और आशंका है कि शीघ्र ही जलस्तर और बढ़ेगा, जिससे फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं। इसके बाद वे गाँव केलनियाँ (सिरसा) पहुँची और जमीनी स्थिति की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि घग्घर नदी का रिंग बाँध टूट जाने से किसानों के खेतों में भारी मात्रा में पानी भर गया है। 

प्रशासन को चाहिए कि तुरंत राहत कार्य शुरू करे

फसलें डूब चुकी हैं, कई घर जलमग्न हैं और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थिति इतनी गंभीर होने के बावजूद भाजपा सरकार पूरी तरह से नदारद है। प्रशासन को चाहिए कि तुरंत राहत कार्य शुरू करे और प्रभावित किसानों व परिवारों को इस भीषण संकट से बाहर निकालने की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे। प्रशासन को चाहिए कि पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार रहे और समय रहते आवश्यक कदम उठाए, ताकि हालात नियंत्रण से बाहर न हों। 

सरकार की बचाव कार्यों को लेकर कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही

उन्होंने कहा कि बारिश व बाढ़ से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन भाजपा सरकार की बचाव कार्यों को लेकर कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही। प्रशासन को चाहिए कि तत्काल बाँध की मरम्मत एवं पानी निकासी की ठोस व्यवस्था करे, ताकि किसानों को भारी नुकसान से बचाया जा सके। उनके साथ कालांवाली के एमएलए शीशपाल केहरवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, वीरभान  मेहता, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा, लाल बहादुर खोवाल सहित अन्य नेता थे।

Recent Posts

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

कोलकाता की शाम सुनिधि के नाम! ‘I Am Home’ टूर में Sunidhi Chauhan ने अपनी जादुई आवाज से मचाया गदर!

Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…

Last Updated: April 4, 2026 13:56:59 IST

Colorectal Cancer: तेजी से फैलती बीमारी, कोलन कैंसर बना तीसरा सबसे आम कैंसर, क्या है लक्षण और कारण

Colon Cancer: कोलोरेक्टल कैंसर या कोलन कैंसर, दुनिया भर में सबसे तेजी से फैलने वाली…

Last Updated: April 4, 2026 13:49:02 IST

Kanpur: नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली लड़कियां, कौन है कानपुर को नर्क बनाने वाला रोहित वर्मा?

Kanpur News: कुछ ही महीनों पहले छांगुर बाबा वाले मामले ने पूरे यूपी को हिलाकर…

Last Updated: April 4, 2026 13:41:27 IST