BSF drone warriors training: आधुनिक युद्धकला के बदलते स्वरूप में ड्रोन की भूमिका लगातार बढ़ रही है इसी कड़ी में भारत ने पहला स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर खोला है।
School of Drone Warfare
चौधरी ने इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ड्रोन तकनीक ने युद्ध के परिणामों को काफी हद तक प्रभावित किया। इसी तरह भविष्य में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ड्रोन युद्ध निर्णायक साबित हो सकता है। इसलिए इस स्कूल में न केवल ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि ड्रोन से संबंधित हाइटेक तकनीकों और सामरिक रणनीतियों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इसके अलावा कार्यक्रम में रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का लोगो और पुलिस टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर का कम्पेंडियम भी जारी किया गया। अंत में महानिदेशक ने संस्थान के बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक की और नवाचार परियोजनाओं व भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
BSF अधिकारियों की प्रतिक्रिया
सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के निदेशक और अपर महानिदेशक, डॉ. शमशेर सिंह (भा.पु.से) ने कहा कि ड्रोन वॉरफेयर स्कूल न केवल BSF बल्कि पूरे देश की सुरक्षा तंत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह संस्थान भविष्य के युद्ध कौशल को दिशा देगा और भारत की सीमाओं को और भी मजबूत बनाएगा।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…