Bittu Bajrangi: नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी एक बार फिर से चर्चा में बना हुआ है. उसने आरोप लगाया है कि पड़ोसी के रिश्तेदार और उसके साथियों ने शादी का झांसा देकर उससे 33,000 रुपये ठग लिए.
बिट्टू बजरंगी
Bittu Bajrangi: नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी एक बार फिर से चर्चा में बना हुआ है. उसने आरोप लगाया है कि पड़ोसी के रिश्तेदार और उसके साथियों ने शादी का झांसा देकर उससे 33,000 रुपये ठग लिए. आरोप है कि उन्होंने उसे मंदिर में शादी के लिए अलीगढ़ बुलाया और फिर फिर गायब हो गए. उसे मंदिर से बिना दुल्हन के ही बारात वापिस ले जानी पड़ी.
फरीदाबाद पुलिस ने सारन पुलिस स्टेशन में उसकी शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. सारन पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कन्फर्म किया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बिट्टू बजरंगी शिकायत लेकर आगे आया और हमने उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया है.
फरीदाबाद के संजय एन्क्लेव के रहने वाले राजकुमार उर्फ बजरंगी ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक पड़ोसी के जान-पहचान वाले के ज़रिए बंटी नाम के आदमी के संपर्क में आया था. बजरंगी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि परिवार के हालात की वजह से वह शादी करना चाहता था और उसने बंटी से उसके लिए एक सही रिश्ता ढूंढने को कहा. बंटी ने बाद में उसे रानी नाम की एक औरत से मिलवाया, जिसने उससे फोन पर बात की और उसे तीन बार अलीगढ़ बुलाया.
उसने एक लड़की से शादी का रिश्ता भी तय किया. बजरंगी ने बताया कि महिला ने आने-जाने के खर्च के तौर पर करीब 3,000 रुपये लिए. 5 सितंबर, 2025 को लड़की और उसके परिवार वाले संजय एन्क्लेव में उसके घर आए, जहां बातचीत हुई और 7 सितंबर शादी की तारीख तय हुई. शादी 1 लाख 20 हजार में तय हुई थी.
शादी से पहले, बंटी और प्रदीप नाम के एक और आरोपी ने कथित तौर पर शादी से जुड़े इंतज़ामों के लिए बजरंगी से करीब 30,000 रुपये लिए थे. बजरंगी ने बताया कि वह तय तारीख पर अलीगढ़ में तय मंदिर में तैयारियों के साथ पहुंच गया. लेकिन, न तो लड़की और न ही आरोपी वहां आया. अलीगढ़ से लौटने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. शुरुआती जांच के बाद सारन पुलिस स्टेशन ने बुधवार रात धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए काम स्टार्ट कर दिया. पुलिस ने कहा कि संभावित जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं और आगे की जांच चल रही है.
बिट्टू बजरंगी हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला शख्स है. बिट्टू का असली नाम राजकुमार है और वह खुद को हनुमान भक्त बताता था. इसी वजह से लोग उसे बजरंगी कहते हैं. बिट्टू गोरक्षा के नाम पर भी एक्टिव रहता है. पुलिस ने उसके खिलाफ पहले कई केस दर्ज किए हैं. बिट्टू बजरंगी भाजपा के कई कार्यक्रमों में दिखाई देता है. वह नूह हिंसा के मामले में जेल जा चुका है.
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…
Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…