<
Categories: हरियाणा

पानीपत  नेशनल हाईवे  पर दर्दनाक सड़क हादसा, कई वाहन टकराए, एक की मौत, एक घायल…कार के उड़ गए परखच्चे

गीता आश्रम के पास एक भीष्ण सडक हादसा घटित हुआ  जिसमे कैंटर व ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई देखते ही देखते काफी दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे वाहन चालकों व आमजन को चिलचिलाती गर्मी के प्रकोप के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर सूचना मिलते ही हाईवे व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची मिली।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Road Accident : गीता आश्रम के पास एक भीष्ण सडक हादसा घटित हुआ  जिसमे कैंटर व ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई देखते ही देखते काफी दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे वाहन चालकों व आमजन को चिलचिलाती गर्मी के प्रकोप के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर सूचना मिलते ही हाईवे व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची मिली।

कार चालक संभल पाता पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी

जानकारी अनुसार समालखा निवासी कार चालक गौरव (27 वर्ष)सुबह घर से काम के लिए जीटी रोड स्थित तारा एनक्लेव कालोनी की ओर जा रहा था। सर्विस रोड बंद होने की वजह से वह जीटी रोड पर रांग साइड से गुजरने लगा तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर लगते ही कार घूम गई। इससे पहले कार चालक संभल पाता पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी।  इसी दौरान कार को टक्कर मारकर भागने लगा तो  सामने से आ रही  बाइक टकरा गई । बाइक कैंटर के अगले पहिये के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

रास्ते में दम तोड़ दिया

हादसे में समालखा निवासी बाइक सवार करीब 62 वर्षीय गंगा शरण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वही कार चालक गौरव को मामूली चोट आई जिसे उपचार के लिए  अस्पताल ले जाया गया। उधर हादसे में  हाईवे पर जाम की   स्थिति उत्पन्न हो गई देखते ही देखते काफी दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण काफी देर तक वाहन चालकों व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही समालखा हाईवे पुलिस व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

की जा रही है मामले की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं पुलिस ने मशक्कत के बाद  क्षतिग्रस्त वाहनों को  हटाकर जीटी रोड सामान्य कराया। इस संबंध में जांच कर्मी एवं एएसआई समुंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल  गंगा शरण को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Recent Posts

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 21:51:40 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking  date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…

Last Updated: October 11, 2026 19:38:26 IST

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST