Panipat News: हरियाणा के पानीपत से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 11 साल के बच्चे के ऊपर हाईटेंशन तार गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.
हाईटेंशन वायर से झटका लगने से बच्चे की मौत
Panipat News: हरियाणा के पानीपत से सामने आई एक घटना ने एक परिवार के सारे सपने पलभर में तोड़ दिए. जिस 11 साल के बच्चे को घर से कुछ सामान लेने के लिए भेजा गया था, वह दोबारा कभी लौटकर नहीं आया. रास्ते में बिजली की हाईटेंशन तार टूटकर उसके ऊपर गिर गई और करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
यह दुखद घटना पानीपत जिले के डाहर गांव की है. मृतक बच्चे की पहचान पंकज राठौर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ डाहर गांव में रहता था.
कहा जा रहा है कि पंकज किसी दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकला था. वह गांव की सर्विस लेन के पास पहुंचा ही था कि अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार टूटकर उसके ऊपर आ गिरी. तार के संपर्क में आते ही बच्चा बुरी तरह करंट की चपेट में आ गया. बिजली का झटका इतना तेज था कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला. मौके पर ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई.
हादसे की जानकारी गांव के लोगों ने पंकज के पिता को दी. बेटे के साथ अनहोनी की खबर सुनते ही पिता बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचा. वह तुरंत बच्चे को लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचा. पिता को उम्मीद थी कि डॉक्टर उसके बेटे को बचा लेंगे लेकिन वहां पहुंचते ही परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूट गई. डॉक्टरों ने जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि पंकज के पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं. जिस बेटे के बेहतर भविष्य के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे थे, उसे इस तरह खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है. वहीं इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर हाईटेंशन तार किस वजह से टूटी? क्या बिजली की लाइनों की नियमित जांच नहीं होती? अगर समय रहते जरूरी रखरखाव किया जाता, तो शायद एक मासूम की जान बच सकती थी. फिलहाल डाहर गांव में मातम पसरा हुआ है.
ये भी पढ़ें: बंद फ्लैट, तेज दुर्गंध और… विरार में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत से मचा हड़कंप
Male Birth Control Pill: अमेरिकी वैज्ञानिक पुरुषों के लिए अस्थायी गर्भनिरोधक गोली विकसित कर रहे…
Hong Kong Sixes 2026 में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया. शशांक सिंह…
Mathura Newsm Karwa Chauth Drama Viral Video: पति ने जब अपनी पत्नी को उसके प्रेमी…
Mumbai Indians Coaching Staff IPL 2027: रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस का नया बल्लेबाजी कोच…
Greater Noida Wes Father Son Death: यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर…
Bihar News: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक अधिकारियों के…