पानीपत डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिला में बारिश की स्थिति बिल्कुल सामान्य है, बारिश के पानी से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नही मिली है,जिले में हर स्थिति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिला में बारिश की स्थिति बिल्कुल सामान्य है, बारिश के पानी से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नही मिली है,जिले में हर स्थिति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया जिले के कुछ क्षेत्र से यमुना नदी बहती है नदी के आसपास पानी का कटाव न हो इसके पहले से ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं उन्होंने बताया आज रविवार को यमुना नदी में करीब 5.75 लाख क्युसिक पानी बह रहा है जबकि यमुना के पानी की क्षमता 7 लाख के करीब है जिले के किसी भी नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है जिला प्रशासन हर स्थिति को संभालने के लिए सजग है।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने नागरिकों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में नालियां और पानी निकासी के रास्ते बंद हो जाते हैं इसीलिए पॉलिथीन ,प्लास्टिक की खाली बोतल व अन्य प्लास्टिक कचरा, कूड़ा आदि जल निकासी नालों व खुले में न डालें। इससे जल निकासी नाले अवरुद्ध होते हैं और शहर दूषित होता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सकता है। कूड़े को निर्धारित स्थानों पर ही डालें और नगर निगम द्वारा कूड़ा उठान को लेकर चलाए गए वाहनों में ही आमजन कूड़ा डालें।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…