रिफाइनरी फाटक से काबड़ी की ओर जाने वाले लिंक रोड पर रजबाहे की पुलिया की दोनों पैरापेट दीवारें (सुरक्षा दीवार) टूटी हुई हैं। दीवारें टूटने की वजह से हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
India News (इंडिया न्यूज), Panipat Refinery News : रिफाइनरी फाटक से काबड़ी की ओर जाने वाले लिंक रोड पर रजबाहे की पुलिया की दोनों पैरापेट दीवारें (सुरक्षा दीवार) टूटी हुई हैं। दीवारें टूटने की वजह से हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। अमृत सिंह, वजीर सिंह, मुकेश, शीशपाल, नरेश, श्याम लाल, नरेंद्र सिंह, जोगिंदर आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि रिफाइनरी फाटक से काबड़ी की ओर जाने वाले लिंक रोड़ पर बजीदा डिस्टीब्यूटरी पड़ती हैं।
यह हरियाणा सिंचाई विभाग पानीपत के अन्तर्गत आती है। रजबाहे की पुलिया की दोनों पैरापेट दीवारें टूट कर पुलिया के समतल हो चुकी हैं। और पुलिया की दीवारें न होने के कारण हर समय दुर्घटना होने का डर सताता रहता हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि रिफाइनरी को जोड़ने वाला लिंक रोड काफी व्यस्त है।
जिस पर हर समय काफी संख्या में छोटे-बड़े साधनों की आवाजाही रहती है। कई बार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रजबाहे मे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है, कि इस पुलिया की पैरापेट दीवारों को ठीक करवाया जाएं। ताकि कोई घटना न हो।
Shaktimaan vs Samay Raina: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पिक्चर के…
पनीर खुरचन एक देसी-पंजाबी स्टाइल की सेमी ड्राई पनीर वाली सब्जी है, जो पनीर को…
8th Pay Commission DA hike: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA और पेंशनभोगियों के…
Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया…
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार की दादी एक बेहतरीन अदाकारा और म्यूजिशियन…
IPL Most Extra Run Record: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन…