<
Categories: हरियाणा

अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में,सीलिंग प्लान में बदलाव, नए सिरे से नाकाबंदी प्लान कर की जा रही चेकिंग

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अलर्ट मोड में है। अपराध की सूचना पर त्वरित व सटीक कार्रवाई के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की टीम तैनात की गई। इसी के साथ सीलिंग प्लान में बदलाव कर नए सिरे से नाकेबंदी प्लान बनाकर नाकाबंदी करवा चेकिंग करवाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय परिसर में कंट्रोल रूम में तैनात सभी अधिकारियों की कार्यशैली को परखा और दिशा निर्देश दिए।

India News (इंडिया न्यूज), Police Is In Alert Mode : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अलर्ट मोड में है। अपराध की सूचना पर त्वरित व सटीक कार्रवाई के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की टीम तैनात की गई। इसी के साथ सीलिंग प्लान में बदलाव कर नए सिरे से नाकेबंदी प्लान बनाकर नाकाबंदी करवा चेकिंग करवाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय परिसर में कंट्रोल रूम में तैनात सभी अधिकारियों की कार्यशैली को परखा और दिशा निर्देश दिए।

सूचना मिलते ही वीटी कर त्वरित व स्टीक कार्रवाई अमल में लाई जाए

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराध पर अंकुश लगाने पर जोर देत हुए कड़े निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही वीटी कर त्वरित व स्टीक कार्रवाई अमल में लाई जाए। संवेदनशील घटना घटीत होने की सूचना मिलने पर तुरंत सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी करवाए। इसके लिए सभी थाना प्रभारी, क्राईम युनिट प्रभारी, चौकी इंजार्च, पीसीआर, राईडर, ईआरवी को निर्देश दिए गए है, ताकि अपराध पर तुरंत शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा इसमें लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीलिंग प्लान का सीधा अर्थ : जिले की सीमा में अपराधी अपराध करके सीमा से बाहर भागने न पाए

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा है कि पुलिस का प्राथमिक कार्य व कर्तव्य आमजन की सुरक्षा व अपराधों पर नियंत्रण रख कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखना है। सीलिंग प्लान का सीधा अर्थ है कि जिले की सीमा में अपराधी अपराध करके सीमा से बाहर भागने न पाए और सीलिंग प्लान के अनुसार लगाई गई नाकाबंदी अनुसार अपराधी पकड़े जाए।

सभी 68 स्थानों पर नाकाबंदी करके जिले की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा

अगर कोई भी संवेदनशील घटना जिले के किसी भी हिस्से में घटित होती है या होने की संभावना है तो सूचना मिलने पर कंट्रोल रूप से मैसेज जारी होते ही तुरंत सीलिग प्लान के तहत बनाए सभी 68 स्थानों पर नाकाबंदी करके जिले की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। 10 से 15 मिनट के दौरान ही सभी नाके अलर्ट हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जिले में 44 स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जा रही है।

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST