<
Categories: हरियाणा

करनाल में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर फूटा गुस्सा

कांग्रेस नेताओं द्वारा दरभंगा (बिहार) में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध जताया। शनिवार को बारिश के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता करनाल के कमेटी चौंक पर एकत्र हुए और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Effigy Burnt In Karnal : कांग्रेस नेताओं द्वारा दरभंगा (बिहार) में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध जताया। शनिवार को बारिश के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता करनाल के कमेटी चौंक पर एकत्र हुए और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।

  • भाजपा जिलाध्यक्ष बोले – राहुल-तेजस्वी को देश से मांगनी होगी माफी
  • बारिश में भी डटे रहे कार्यकर्ता, सैकड़ों की संख्या में रहे मौजूद

माफी की मांग

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को पूरे देश से इस अमर्यादित बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी की चुप्पी को सहमति करार दिया और कहा कि जब तक दोनों नेता माफी नहीं मांगते, भाजपा का राष्ट्रव्यापी विरोध जारी रहेगा।

महिलाओं का अपमान बताया

भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की सदस्याओं ने भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में भाग लिया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह टिप्पणी पूरे देश की महिलाओं का अपमान है और इसके लिए कांग्रेस नेताओं को समस्त नारी समाज से माफी मांगनी चाहिए।

मातृभक्ति का अपमान – विधायक जगमोहन आनंद

करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री की मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृभक्ति का अपमान है। उन्होंने इसे कांग्रेस की दूषित मानसिकता बताया।

भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में करनाल विधायक जगमोहन आनंद के अलावा चेयरमैन केश कला बोर्ड यशपाल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक भंडारी, जिला महामंत्री मानव पुरी, सुभाष कश्यप, मदन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, मोहन लोधी, राजेश अघी, वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, मनमीत बावा, मीनाक्षी भिंडर, रजनी परोचा, शुभम गुप्ता, आकाश अरोड़ा, डॉ. अमित कुमार, विजय वेदपाल और जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST