<
Categories: हरियाणा

करनाल में बिजनेसमैन के खिलाफ रेप केस हुआ दर्ज, व्यक्ति ने आरोप बताए बेबुनियाद, पीड़ित ने न्याय की मांग की

करनाल के जाने माने बिजनेसमैन के खिलाफ रेप केस में मामला दर्ज हुआ है जो करनाल में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिजनेसमैन पर मकान में रह रही प्रवासी नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा है। बाकायदा मामला थाने में दर्ज भी हो चुका है।

करनाल- इशिका ठाकुर, Rape Case Registered Against Businessman In Karnal : करनाल के जाने माने बिजनेसमैन के खिलाफ रेप केस में मामला दर्ज हुआ है जो करनाल में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिजनेसमैन पर मकान में रह रही प्रवासी नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा है। बाकायदा मामला थाने में दर्ज भी हो चुका है।

सैलरी 10 हजार रुपए बढ़ाने का लालच भी दिया

इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बिजनेसमैन ने पत्नी और बेटी के बाहर जाने के बाद उसे चाय देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। वहां जाते ही अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इस करतूत को उसकी पत्नी के सामने उजागर करने को कहा तो बिजनेसमैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सैलरी 10 हजार रुपए बढ़ाने का लालच भी दिया। मगर, वह नहीं डरी और पुलिस के पास पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने मॉडल टाउन के निवासी बिजनेसमैन अमित गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद सैंपल मधुबन फोरेंसिक लैब में भेजे हैं और अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का नजदीकी रहा

बता दें कि अमित गुप्ता बड़ा बिजनेसमैन होने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का नजदीकी रहा है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री की एडमिन ईमेल से अमित गुप्ता को जन्मदिन की बधाई आई थी। इसके साथ ही वह हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स का उपाध्यक्ष भी रह चुका है। मामला दर्ज होने के सवाल पर अमित गुप्ता का कहना है कि जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं

आरोपी और उसका परिवार प्रभावशाली

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसका परिवार प्रभावशाली है, इसलिए पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं कर रही। उसने साफ कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। वहीं, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज एसआई गीता ने बताया कि हमने शिकायत के बाद महिला का मेडिकल भी करवाया है। इसके अलावा सैंपलों को जांच के लिए मधुबन एफएसएल को भी भेजा गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST