<
Categories: हरियाणा

सात बार की राष्ट्रीय चैंपियन मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो रानी की मनाई ‘जीवन जग’..पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की शिरकत, मनीषा केस और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

नारनौंद उपमंडल के गांव  सिंघवा खास में आज मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो रानी की पशुपालकों द्वारा जीवन जग मनाई गई। मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो रानी सात बार की राष्ट्रीय चैंपियन है जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अनेक मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि मुर्रा नस्ल की भैंस भारत की सबसे प्रसिद्ध व उच्च दुग्ध देने वाली भैंसों की नस्लों में से एक है यह मुख्य रूप से हरियाणा के हिसार जींद भिवानी जिलों में पाई जाती है।

India News (इंडिया न्यूज), Former Deputy CM Dushyant Chautala : नारनौंद उपमंडल के गांव  सिंघवा खास में आज मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो रानी की पशुपालकों द्वारा जीवन जग मनाई गई। मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो रानी सात बार की राष्ट्रीय चैंपियन है जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अनेक मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि मुर्रा नस्ल की भैंस भारत की सबसे प्रसिद्ध व उच्च दुग्ध देने वाली भैंसों की नस्लों में से एक है यह मुख्य रूप से हरियाणा के हिसार जींद भिवानी जिलों में पाई जाती है। 

हरियाणा की सबसे बड़ी उम्र की भैंस, 25 वर्ष आयु हो चुकी

इस मौके पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहुंचे और उन्होंने पशुपालनों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर हरियाणा के अनेक क्षेत्रों से पशु पालक यहां पर पहुंचे। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मैं पूरे परिवार को आज बधाई देता हूं कि उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियन भैंस धन्नो रानी का आज जीवन जग किया है।

उन्होंने कहा कि यह भैंस शायद हरियाणा की सबसे बड़ी उम्र की भैंस है इनकी 25 वर्ष आयु हो चुकी है देश के अलग-अलग नेशनल अवार्ड इन्होंने जीते हैं। उन्होंने कहा कि आज जमाना ऐसा है कि लोग मां-बाप को भी घर पर नहीं रखते, लेकिन इस परिवार ने इस भैंस को 25 वर्ष तक अपने परिवार के सदस्य की तरह रखा है और पूरे देश में ले जाकर गांव ही नहीं पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और मुझे खुशी है पशुपालक ईश्वर ने अपने पिता का सपना पूरा किया है। 

इस भैंस ने 25 किलो 656 ग्राम दूध देकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था

मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो रानी के मालिक ईश्वर ने कहा कि आज हमने हमारी राष्ट्रीय चैंपियन भैंस धन्नो रानी के 25 वर्ष की उम्र होने पर उसकी जीवन जग की है इस भैंस ने पूरे देश में हमारा गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है यह सात बार की राष्ट्रीय चैंपियन रही है और भी अनेक पुरस्कार इस मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो रानी ने जीते हैं हम इसको अपने परिवार का सदस्य मानते हैं।

उन्होंने कहा कि आज इस मौके पर प्रदेश के जो भी पशुपालक हैं उनको भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि 2008 में हमने इस भैंस को खरीदा था और तब से ही यह पुरस्कार जीतती आ रही है 2015 तक यह लगातार राष्ट्रीय चैंपियन रही। उन्होंने कहा कि यह भैंस मंत्री मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है इसलिए इसने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा कि इस भैंस ने 25 किलो 656 ग्राम दूध देकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। 

हमें इंतजार करना चाहिए और सीबीआई इसमें जांच कर रही है..

वहीं इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने मनीषा मौत मामले पर बोलते हुए कहा कि यह केस अब सीबीआई को रेफर कर दिया गया है और अब चाहे सरकार कुछ भी कहे पुलिस कुछ कहे या पब्लिक कुछ कहे हमें इंतजार करना चाहिए और सीबीआई इसमें जांच कर रही है और जो दोषी है उस पर सख्त कार्रवाई करें। मुर्रा भैंस अनुसंधान केंद्रों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोविड के बाद जो पशुओं के मेले लगते थे वह भी बंद कर दिए गए हैं उन मेलों में आप अपने पशुओं को ले जाते थे और कंपीटीशन होता था और किसान को एक अवसर मिलता था कि उसके पशुधन की ज्यादा से ज्यादा कीमत मिले।

उन्होंने कहा कि यदि पशु अनुसंधान केंद्र का कार्य बंद होगा तो हम कैसे आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि पीछे 25% पशुधन गांव में कम हो गया आगे जो पशु गणना होगी उसमें और भी ज्यादा पशुधन कम मिलेगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में हमारी तुलना में पशुधन को लेकर ज्यादा सुधार हुआ है। वहां पर एक-एक  भैंस या गाय काफी अच्छा दूध दे रही है और हम अपने पशुओं की नस्ल नहीं सुधार पाए हैं। 

प्रदेश की पुलिस गायब

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है और प्रदेश में हर रोज तीन मर्डर व अन्य मामले दर्ज हो रहे हैं। तो एक चीज साफ है कि आज गुंडे नायाब हैं और प्रदेश की पुलिस गायब है। आज पुलिस का भय खत्म हो चुका हैं और मैं हैरान हूं कि पिछले 1 साल में कितने एनकाउंटर हुए हैं और एनकाउंटर के बाद आरोपी को किस तरीके से गोली लगी तो मुझे लगता है कि हरियाणा पुलिस को ओलंपिक में गोल्ड मेडल मिलना चाहिए की कोई भी अपराधी बिना पांव पर गोली खाए नहीं गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले पकड़ती है फिर पांव में गोली मारती है और फिर एनकाउंटर कर देती है। हिसार एच ए यू के छात्रों के धरने के बारे में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बनाई कमेटी ने जो मांगे छात्रों के साथ मानी थी उन छात्रों की बातों को सुना जाए और समाधान किया जाए। 

Recent Posts

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 6, 2026 12:52:19 IST

एस्टर स्कूल, सूरत ने शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का किया शुभारंभ

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…

Last Updated: October 6, 2026 12:37:20 IST