<
Categories: हरियाणा

पंचकूला के ‘काली माता मंदिर’ पहुंचे राज्यसभा सांसद Kartikeya Sharma, देवी के किए दर्शन

Navaratri Special: नवरात्रि के शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद Kartikeya Sharma जी पंचकूला के काली माता मंदिर पहुंचे, यहां पहुंचकर उन्होंने काली माता के दर्शन किए और हवन का हिस्सा बने, इस दौरान भक्तों का जनसैलाब भी उमड़ आया.

Rajyasabha MP Kartikeya Sharma: जैसा की आप सभी जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार (22.09.2025) को माता शैलपुत्री की पूजा के साथ हो गई. इस शुभ अवसर पर पंचकूला कालका स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान इस कार्यक्रम  की शान बढ़ाने के लिए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) भी यहां पहुंचे. उन्होंने मां भगवती की आराधना की और हवन प्रक्रिया में भाग लिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था. ‘जय माता दी’ के जयघोष और मंत्रोच्चार के बीच पूरे वातावरण में श्रद्धा और आस्था का माहौल दिखाई दिया. सांसद कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) ने विधि-विधान से पूजा कर नवरात्रि पर्व की मंगलकामना की.

हवन यज्ञ करते दिखे कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma was seen performing havan yagya)

जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना का दिन है और शारदीय नवरात्रि  के पहले दिन ही राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) हवन यज्ञ करने भीड़ के बीच काली माता मंदिर पहुंचे. वहीं इसके बाद हवन की शुरुआत हुई. मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई. माना जाता है कि नवरात्रि दो ऋतुओं के बीच आने वाला पर्व है, जब प्रकृति में ऊर्जा का उतार-चढ़ाव शरीर और मन को प्रभावित करता है तो इस समय किए गए हवन से वातावरण शुद्ध होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है.

भक्तिमय वातावरण (devotional atmosphere)

इस दौरान पूरे मंदिर में ‘स्वाहा’, ‘जय माता दी’, ‘नमो नमः’ जैसे उच्चारण गूंजते रहे. इस दौरान कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) भी भक्ति में लीन नजर आए. इस दौरान भक्तों ने मां काली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की स्तुति करते हुए आरती और भजन गाए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कालका स्थित यह मंदिर शारदीय नवरात्रि पर विशेष रूप से सजाया गया है और हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी.

जानिए क्या बोले कार्तिकेय शर्मा? (Know what Kartikeya Sharma said?)

इस शुभ अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) बोले कि नवरात्रि आस्था और शक्ति का पर्व है, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में संतुलन और विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है. इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं आपके चैनल के माध्यम से यानी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, उन्होंने कहा कि इस पर्व को हम एक ऐतिहासिक पर्व की तरह मनाएं. इसके आगे उन्होंने बताया कि काली माता मंदिर के निर्माण का कार्येक्रम शुरू हो चुका है और अगले नवरात्रि तक ये पूरा भी हो जाएगा. इसके अलावा भी उन्होंने नवरात्रि को लेकर कई अहम बातें कहीं. 

Heena Khan

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST