<
Categories: हरियाणा

शराब की अवैध तस्करी व खुर्दों की रोकथाम के लिए चलाया विशेष अभियान, ढाबे की तलाशी ली तो पुलिस रह गई हैरान, ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी व खुर्दो की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को थाना इसराना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर डाहर टोल टैक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे से 45 बोतल अवैध शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी व खुर्दो की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को थाना इसराना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर डाहर टोल टैक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे से 45 बोतल अवैध शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया।

12 बोतल अंग्रेजी शराब व 33 बोतल देसी शराब बरामद

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि सोमवार को थाना इसराना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान पानीपत गोहाना रोड पर थी। तभी टीम को ईआरवी से सूचना मिली थी कि डाहर टोल टैक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत ढाबे पर पहुंकर चेक किया तो काउंटर के साथ रखे तख्त के नीचे 12 बोतल अंग्रेजी शराब व 33 बोतल देसी शराब बरामद हुई। 

आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका

पुलिस टीम ने ढाबा मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित पुत्र इंद्र सिंह निवासी नौल्था के रूप में बताई। बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर थाना इसराना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार का पूछताछ के बाद आरोपी अमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST