<
Categories: हरियाणा

दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश के ‘युवाओं’ के लिए उठाई बड़ी मांग, सरकार को दी चेतावनी, बोले- सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो जेजेपी करेगी बड़ा आंदोलन

जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी मांग उठाई है, जिसे जानकर युवा भी बहुत खुश होंगे। बता दें कि दिग्विजय ने सरकार से मांग की है कि एचटेट और सीईटी पास करने वाले युवाओं की बार-बार परीक्षाएं लेने की बजाय सरकार इन युवाओं को सीधा और स्थाई रोजगार दे, ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य बेहतर बन सके।

India News (इंडिया न्यूज), Digvijay Singh Chautala : जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी मांग उठाई है, जिसे जानकर युवा भी बहुत खुश होंगे। बता दें कि दिग्विजय ने सरकार से मांग की है कि एचटेट और सीईटी पास करने वाले युवाओं की बार-बार परीक्षाएं लेने की बजाय सरकार इन युवाओं को सीधा और स्थाई रोजगार दे, ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य बेहतर बन सके।

इस मांग को पूरा करवाने के लिए जेजेपी बड़ा आंदोलन करेगी

इतना ही नहीं दिग्विजय चौटाला ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार एचटेट-सीईटी पास युवाओं को स्थाई रोजगार देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया तो इस मांग को पूरा करवाने के लिए जेजेपी बड़ा आंदोलन करेगी और युवाओं के लिए आवाज बुलंद करेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार को सीईटी और एचटेट पास करने वाले युवाओं को रोजगार देने की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी, क्योंकि अकेले सीईटी में 14 लाख अभ्यर्थियों में से 13 लाख युवाओं ने परीक्षा दी है और इसी तरह एचटेट में 4 लाख 5 हजार युवाओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए है।

सरकार को हरियाणा के युवाओं की कोई चिंता नहीं

हरियाणा सरकार सीईटी और एचटेट के नाम पर बार-बार युवाओं से फीस भरवाती है, एक अभ्यर्थी से एक हजार रुपए तक की फीस ली जाती है। इससे सरकारी खजाने में करोड़ों रुपए आए है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। अनेक भर्तियां रद्द कर दी गई और कई भर्तियां कोर्ट में लटकी हुई है और झूठे आंकड़े प्रस्तुत करके प्रदेश के लोगों को भ्रमित करती है। युवा आज बेरोजगारी से तंग है और शिक्षित युवा सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर है। सरकार को हरियाणा के युवाओं की कोई चिंता नहीं है।

Recent Posts

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST