<
Categories: हरियाणा

श्रीकृष्ण की दशावतार की सुंदर व अनोखी झांकियों ने मोहा मन, भारत विकास परिषद कर्ण शाखा की ओर से सांस्कृतिक पखवाड़ा-छप्पन भोग व भजन संध्या का हुआ आयोजन

भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा द्वारा सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत श्रीराम मंदिर, सेक्टर-8, करनाल में भव्य छप्पन भोग एवं भजन संध्या का आयोजन शाखा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के मनोनीत पार्षद गौरव नागपाल रहे। इस अवसर पर उन्होंने परिषद द्वारा समाज सेवा व सांस्कृतिक कार्यों के लिए किए जा रहे योगदान की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम में भाविप ज़िला करनाल के समन्वयक अशोक महेन्द्रू, सह समन्वयक प्रियंका काठपाल तथा करनाल की अन्य शाखाओं के दायितावधारियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।

प्रवीण वालिया-करनाल India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा द्वारा सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत श्रीराम मंदिर, सेक्टर-8, करनाल में भव्य छप्पन भोग एवं भजन संध्या का आयोजन शाखा अध्यक्ष ज्योति चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के मनोनीत पार्षद गौरव नागपाल रहे। इस अवसर पर उन्होंने परिषद द्वारा समाज सेवा व सांस्कृतिक कार्यों के लिए किए जा रहे योगदान की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम में भाविप ज़िला करनाल के समन्वयक अशोक महेन्द्रू, सह समन्वयक प्रियंका काठपाल तथा करनाल की अन्य शाखाओं के दायितावधारियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Karnal News1

अनोखी झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया

भाविप कर्ण शाखा की अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में गोपियों और श्रीकृष्ण भगवान की दशावतार की सुंदर और अनोखी झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। भजन संध्या में शाखा के सदस्य संजय बिदानी,राकेश वर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ में भजन गायन के द्वारा वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इसके अतिरिक्त मशहूर भजन गायक शाम अरोड़ासंजय बिदानी तथा सन्नी निझावन ने भी अपने भजनों के द्वारा सभी का मन मोह लिया।

Karnalnews2

रात्रि भोज के साथ भजन संध्या का समापन किया गया

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भगवान को अर्पित छप्पन भोग, विभिन्न तरह की मिठाइयां, नमकीन, खट्टा, मीठा, कसैला आदि सभी पकवान शाखा के सदस्य अपने-अपने घरों से ही लेकर आए। भगवान के भोग के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ और रात्रि भोज के साथ भजन संध्या का समापन किया गया। इस अवसर पर परिषद् परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य कपिल अत्रेजा, नीरज गर्ग, स्वतंत्र कुकरेजा, रोशन आर्य, श्याम बतरा, प्रणव जावा, ऋषि नागपाल, अजय आर्य, मुकेश गुप्ता, अनिल गोयल, नितिन गोयल आदि सभी परिवार सहित बड़ी संख्या में सदस्य व भक्तजन सम्मिलित हुए।

Recent Posts

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST