पानीपत इंसार बाजार में चार ज्वैलर्स को नकली सोना व चांदी बेच ठगी करने वाली युवती को थाना शहर पुलिस ने रविवार को मिली गुप्त सूचना पर इंसार बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपी युवती की पहचान जीन्द निवासी ज्योति के रूप में हुई है।
India News (इंडिया न्यूज), The Girl Cleverly Cheated The Jeweler : पानीपत इंसार बाजार में चार ज्वैलर्स को नकली सोना व चांदी बेच ठगी करने वाली युवती को थाना शहर पुलिस ने रविवार को मिली गुप्त सूचना पर इंसार बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपी युवती की पहचान जीन्द निवासी ज्योति के रूप में हुई है।
थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवती ने धोखाधड़ी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने रविवार को आरोपी युवती को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी युवती से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही ठगी की नगदी व सोने चांदी के जेवरात बरामद करने का प्रयास करेंगी।
थाना शहर में नेहरू नगर तहसील कैंप हाल दुष्यंत नगर निवासी भारत कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने इंसार बाजार में परमहंस ज्वैलर्स के नाम से दुकान की हुई है। 18 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे एक महिला उसकी दुकान पर आई। महिला ने कानों की सोने की बाली खरीदने की बात कही और कुछ पुराने सोने व चांदी के जेवर निकाल कर दिखाए।
महिला जेवर दिखाकर कहा यह कितने के बिक जाएंगे। उसने सारे जेवरात की 60 हजार रुपए कीमत लगाई। महिला पुराने जेवर देकर बदले में उससे 60 हजार रुपए कीमत के सोने के तीन सिक्के ले गई। महिला से लिए जेवरात चेक कराए तो वह सारे नकली मिले। उसने यह बात साथी दुकानदारों को बताई। तभी गोमजी ज्वेलर्स के मालिक पंकज ने उसको फोन कर बताया महिला करीब 4:30 बजे उनकी दुकान पर आकर भी धोखा कर गई है।
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…