India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : नगर पालिका कालांवाली के निर्वाचित प्रधान और पार्षदों को वीरवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम मोहित कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधान और सभी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलजुल कर काम करें, उनका और विधायक शीशपाल केहरवाला का पूरा सहयोग रहेगा।
India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : नगर पालिका कालांवाली के निर्वाचित प्रधान और पार्षदों को वीरवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम मोहित कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधान और सभी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलजुल कर काम करें, उनका और विधायक शीशपाल केहरवाला का पूरा सहयोग रहेगा।
वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम मोहित कुमार ने सबसे पहले प्रधान महेश झोरड और उसके बाद नगर पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व ओएसडी डॉ केवी सिंह, वीरभान मेहता, राजकुमार शर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गिरधारी लाल, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुरेश सिंगला उर्फ रंटी सिंगला, केशव गोयल, इंद्र जैन, प्रदीप जैन सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह दौरान सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधान व पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलजुल कर काम करें, उनका व विधायक का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को उनसे काफी उम्मीदें है, शहर का विकास किया जाएगा। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सैलजा ने कहा कालांवाली में पीने की पानी की बड़ी समस्या है उसका समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य है, सभी मिल कर इस समस्याओं का समाधान करेंगे।
कुमारी सैलजा ने कहा कि शहर के लोगों ने प्रधान व पार्षदों पर जो विश्वास जताया है उम्मीद है कि वे उस पर खरा उतरेंगे। यही नहीं एक समान विकास करवाया जाएगा किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस दौरान सांसद ने शहर के विकास के लिए सांसद कोष से नगर पालिका को 50 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। पत्रकारों द्वारा चौ अभय सिंह चौटाला को मिली धमकी के बारे में सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है प्रदेश में न कोई नेता सुरक्षित है और न ही कोई लोग।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी नेता नगर पालिका में पहुंचे जहां प्रधान महेश झोरड को कुर्सी पर बैठा कर पदभार ग्रहण करवाया गया। सांसद द्वारा प्रधान महेश झोरड को बुका भेंट किया वहीं विधायक केहरवाला ने प्रधान को पैन भेंट किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट, एडवोकेट संदीप नेहरा, राजेश चाडीवाल, काका असीर वाला, सुखराम फत्तेवाला, पाला सिंह देसू, जगजीत सिंह कुरूंगावाली आदि मौजूद रहे।
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…