<
Categories: हरियाणा

बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश सरकार ने 2014 से अब तक 413 करोड़ रुपए अनुदान के स्वरूप दिए, मंत्री विज बोले- हमें गौशालाओं की मदद करनी चाहिए

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं में रखे जाने वाले बेसहारा गौवंश के लिए वर्ष 2014 से लेकर अभी तक राज्य में 413 करोड़ रूपए की राशि का अनुदान गौशालाओं को प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत आज रामबाग गऊशाला समिति, अम्बाला छावनी को 20 लाख 77 हजार रूपए व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3 लाख 11 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। श्री विज ने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को आज इन राशि के चैक प्रदान किए।

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij :  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं में रखे जाने वाले बेसहारा गौवंश के लिए वर्ष 2014 से लेकर अभी तक राज्य में 413 करोड़ रूपए की राशि का अनुदान गौशालाओं को प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत आज रामबाग गऊशाला समिति, अम्बाला छावनी को 20 लाख 77 हजार रूपए व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3 लाख 11 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। विज ने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को आज इन राशि के चैक प्रदान किए।   

हरियाणा सरकार समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों का गऊ माता के प्रति जो मन में सम्मान है, उसी सम्मान के तहत लोग अपनी स्वेच्छा से आगे आकर गऊशालाओं की सहायता करें ताकि सड़क पर कोई भी आवारा पशु /गौवंश न हो। सरकार द्वारा समय-समय पर गऊशालाओं के संचालन के लिए सहयोग देने का काम किया जाता है लेकिन इस कार्य में आमजन का सहयोग भी जरूरी है। हमें गौमाता के प्रति सम्मान के तहत आगे आकर गऊशालाओं की मदद करनी चाहिए। 

गऊशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बेसहारा गौवंश के रख-रखाव के लिए किए जा रहे कार्यो की भी सराहना की

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं के संचालन के लिए बजट में भी बढौतरी की गई है तथा नई गऊशालाएं भी खोलने का काम किया है, जिसका उदेश्य है कि कोई भी गौवंश आवारा सडक़ पर न घूमे। उन्होंने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बेसहारा गौवंश के रख-रखाव के लिए किए जा रहे कार्यो की भी सराहना की और कहा कि प्रतिनिधि इस प्रकार के कार्य को इसी सेवाभाव के साथ करते रहें, जिसके लिए उनका सहयोग उन्हें हमेशा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब लोग आगे आकर गऊशालाओं का सहयोग करेंगे तो गऊशालाएं सक्षम बनेंगी और कोई भी बेसहारा गौवंश सडक पर नहीं होगा। यह प्रोजैक्ट समाज के होते हैं, इसलिए हम सबका भी दायित्व बनता है कि हम भी इस कार्य में आगे आकर अपनी भूमिका निभाएं। 

गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री अनिल विज व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

इस मौके पर गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री के साथ-साथ प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि जब भी गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष कोई भी बात रखी है उसे सहर्ष स्वीकार किया गया है। श्री विज के समक्ष जो भी बात रखी जाती है वह भी स्वीकार हुई है जिसके लिए वह उनका दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हैं। 

इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, रामबाग गौशाला समिति अम्बाला छावनी से जसवंत जैन, प्रेम सागर जैन, सुधीर बिंदलस, रमेश बंसल, राकेश कंसल, देवेन्द्र सिंगला, राजिन्द्र वाही, ओम प्रकाश ग्रोवर व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली से देवी राम शर्मा, दीपांशु अग्रवाल, राजेन्द्र कौशिक, तरसेम शर्मा, शशि शर्मा, सीमा मेहता के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST